स्पोर्ट्स

Asian Games: ओलंपिक मेडलिस्ट को एशियन गेम्स में नहीं मिलेगा मौका, ट्रायल्स में हारे

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 23, 2023, 08:25 PM IST

Asian Games 2023 Trials, Olympic silver medalist Ravi Dahiya: चीन की मेजबानी में 23 सितंबर से एशियन गेम्स का आगाज होगा। यह मुकाबला 8 अक्टूबर तक चलेगा। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारत के लिए एक बुरी खबर आई है। ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले धाकड़ रेसलर एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

Image

रवि दहिया। (फोटो- रवि दहिया के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Asian Games 2023 Trials, Olympic silver medalist Ravi Dahiya: एशियन गेम्स के शुरू होने से पहले ही भारत के लिए बुरी खबर सामने आई है। ओलंपिक में दिग्गज खिलाड़ियों को चित करने वाला खिलाड़ी एशियन गेम्स की मैट में नहीं उतरेगा। यह भारत के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। चीन की मेजबानी में 23 सितंबर से एशियन गेम्स की शुरुआत होगी। यह मुकाबला 8 अक्टूबर तक चलेगा। इसको लेकर इन दिनों नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ट्रायल्स चल रहे हैं। इस ट्रायल्स में ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट रवि दहिया भी भाग्य आजमाने उतरे। लेकिन उनका भाग्य साथ नहीं दिया।

अतीश से हारे रवि दहिया

ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाने वाले रवि दहिया 57 किग्रा वेट कैटेगरी में उतरे। इस दौरान रवि दहिया का सामना अतीया टोडकर से हुआ। इस दौरान अतीश टोडकर ने बड़ा उलटफेर करते हुए रवि दहिया को हरा दिया और एशियन गेम्स के लिए टीम में जगह बनाई। रवि दहिया ने अपने दाहिने घुटने में एसीएल (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) और एमसीएल (मेडियल कोलैटरल लिगामेंट) की चोटों के कारण किसी टूर्नामेंट में नहीं उतरे थे।

इन टूर्नामेंट में जीत चुके हैं मेडल

25 साल के रवि दहिया का अभी तक का सफर काफी शानदार रहा है। जूनियर लेवल से लेकर सीनियर लेवल तक कई टूर्नामेंट में मेडल अपने नाम कर चुके हैं। हरियाण के रहने वाले रवि दहिया टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। इसके अलावा वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2019 में ब्रॉन्ज मेडल, एशियप चैम्पियनशिप में लगातार तीन बार 2020, 2021 और 2022 में गोल्ड मेडल, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल, वर्ल्ड 23 चैम्पियनशिप 2018 में सिल्वर मेडल और वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप 2015 में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article