स्पोर्ट्स

23 मई से ओलंपिक निशानेबाजी ट्रायल का आयोजन, दिल्ली और भोपाल में होगा फैसला

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 27, 2023, 07:39 PM IST

पेरिस ओलंपिक के लिए ट्रॉयल का आयोजन दिल्ली और भोपाल में किया जाएगा। यह आयोजन 23 मई से होगा, जिसमें रैंकिंग के टॉप थ्री के और दो आईएसएसएफ चैम्पियनशिप खेलने वाले निशानेबाज भाग ले पाएंगे।

Image

भारतीय निशानेबाज (साभार-X)

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) 2024 पेरिस ओलंपिक के लिये पिस्टल और राइफल चयन ट्रायल तीन और 23 मई को क्रमश: दिल्ली और भोपाल में आयोजित करेगा ।

एनआरएआई ने यहां जारी बयान में कहा कि पहला ट्रायल तीन मई को कर्णी सिंह रेंज पर होगा जबकि दूसरा 23 मई को भोपाल में आयोजित होगा ।

दो दो सेट के चार ट्रायल आयोजित किये जायेंगे और अंतिम औसत स्कोर (एफएएस) के लिये सर्वश्रेष्ठ तीन स्कोर गिने जायेंगे ।

पेरिस ओलंपिक के लिये टीम चुनने के संशोधित मानदंडों के अनुसार फायर आर्म (50 मीटर राइफल और 25 मीटर पिस्टल में ओलंपिक कोटाधारकों को एफएएस के अलावा दो बोनस अंक दिये जायेंगे । वहीं एयर गन (10 मीटर एयर राइफल और एयर पिस्टल) में एक बोनस अंक मिलेगा ।

एनआरएआई ने चयन ट्रायल में भाग लेने की पात्रता भी तय की है जिसके तहत सभी ओलंपिक कोटाधारक या ‘डीम्ड’ कोटाधारक , घरेलू रैंकिंग में शीर्ष तीन में शामिल निशानेबाज और दो आईएसएसएफ चैम्पियनशिप खेल चुके निशानेबाज ही इसमें भाग ले सकेंगे । ‘डीम्ड’ कोटाधारक वह है जो कोटा पाने के योग्य है लेकिन भारत को अधिकतम दो कोटा पहले ही मिलने के कारण वह वंचित रह गया हो । हर देश को निशानेबाजी में प्रति स्पर्धा अधिकतम दो कोटे ही मिलते हैं।

End of Article