लंदन: सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का विंबलडन 2025 में शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को जोकोविच ने हमवतन मियोमिर कैमेनोविक (Miomir Kecmanovic) को तीसरे राउंड में सीधे सेटों में 6-3,6-0, 6-4 के अंतर से मात देकर चौथे दौर में प्रवेश किया। जोकोविच ने इसके साथ ही विंबलडन के इतिहास में 100 पुरुष एकल मैच जीतने वाले रोजर फेडरर के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए। विंबलडन में जीत का शतक पूरा करने वाले जोकोविच की चौथे दौर में टूर्नामेंट में 11वीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनोउर से होगी
हमवतन मियोमिर कैमेनोविक को दी मात
करियर का 25वां ग्रैंड स्लैम और आठवां विंबलडन खिताब जीतने की आस सेकर ग्रास कोर्ट में उतरे 38 वर्षीय जोकोविच ने तीसरे दौर के मैच में विश्व रैंकिग में 49वें पायदान पर काबिज मिओमिर केमैनोविक के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया और एक तरफ अंदाज में जीत दर्ज करके जीत का शतक पूरा किया। केमैनोविक के पास जोकोविच के शॉट्स का कोई जवाब नहीं था। साल 2005 में पहली बार विंबलडन के पुरुष एकल में शिरकत करने वाले जोकोविच को इस मुकाम पर पहुंचने में 20 साल लगे। विंबलडन में 100 मैच जीतने वाले वो नोवाक जोकोविच और मार्टिना नवरातिलोवा के बाद तीसरे एकल खिलाड़ी हैं। टूर्नामेंट में उनका जीत-हार का रिकॉर्ड 100-12 का है।
आठ साल से मचा रहे हैं धमाल
सात बार के चैंपियन जोकोविच का विंबलडन में प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में बेहद शानदार रहा है। साल 2017 के बाद से वो टूर्नामेंट में कार्लोस अल्कराज के अलावा किसी से नहीं हारे हैं। उन्हें ये हार विंबलडन के पिछले दो पुरुष एकल के फाइनल में मिली थी। साल 2017 में चेक रिपब्लिक के थॉमस बर्डिक के खिलाफ विंबलडन के मुकाबले में कोहनी की चोट की वजह से जोकोविच को रिटायर होना पड़ा था। उसके बाद 8 साल में उन्होंने यहां 45 मैच जीते।
