स्पोर्ट्स

Doha Diamond League: नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में रचा इतिहास, करियर में पहली बार किया पार 90 मीटर मार्क

Neeraj Chopra Creates History: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में शानदार शुरुआत करते हुए करियर में पहली बार 90 मीटर की दूरी पार करने में सफल रहे लेकिन उन्हें स्पर्धा में दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने प्रयास में 91 मीटर दूर भाला फेंका और दोहा राउंड में टॉप पर रहे।

Image

नीरज चोपड़ा

दोहा: भारत के स्टार एथलीट और दो बार ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए करियर में पहली बार 90 मीटर की दूरी को पार करने में सफल रहे। इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी नीरज को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर की दूरी हासिल करके नीरज को दूसरे स्थान पर धकेल दिया। नीरज चोपड़ा शुरुआत से आखिर तक सबसे आगे चल रहे थे। अंतिम समय में जूनियन वेबर मे बाजी पलट दी। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 85.64 मीटर दूरी के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

किया करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

नीरज ने 88.44 मीटर की दूरी के साथ दोहा डायमंड लीग में शुरुआत की। उनका दूसरा प्रयास फाउल रहा। लेकिन उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर दूर भाला फेंका और 90 मीटर के बैरियर को पार करने वाले दुनिया के 25वें खिलाड़ी बन गए। 140 करोड़ भारतीय लंबे समय नीरज चोपड़ा के 90 मीटर से ज्यादा दूरी तक भाला फेंकने की आस लगाए बैठे थे। लोगों की इस आशा को नीरज में हकीकत में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ तब्दील कर दिया। इससे पहले उनका पर्सनल बेस्ट 89.94 मीटर था। 90.23 मीटर की दूरी हासिल करके नीरज ने अपने नेशनल रिकॉर्ड में सुधार कर लिया। नीरज ओलंपिक चैम्पियन पाकिस्तान के अरशद नदीम (92 . 97) और चीनी ताइपै के चाओ सुन चेंग (91 . 36) के बाद 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंकने वाले तीसरे एशियाई खिलाड़ी बने हैं।

ऐसे रहे नीरज के छह प्रयास (मीटर में)

88.44, फाउल, 90.23, 80.56 , फाउल, 88.20।

वर्ल्ड चैंपियनशिप का कटाया टिकट

नीरज चोपड़ा ने स्पर्धा में 88.44 मीटर की दूरी अपने पहली ही प्रयास में पार करके वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का टिकट कटा लिया। वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए 85.50 मीटर क्वालीफिकेशन मार्क था। इस दूरी को नीरज ने पहले ही प्रयास में पार कर लिया। उनका दूसरा प्रयास फाउल हो गया। लेकिन तीसरे प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 मीटर की दूरी को पार करने में सफल रहे।

इन धाकड़ खिलाड़ियों से थी नीरज की जंग

दोहा डायमंड लीग मेंविश्व के सर्वश्रेष्ठ भाला फेंक खिलाड़ियों में एंडरसन पीटर्स, जैकब वडलेच, जूलियन वेबर, लेशोर्न वाल्कोट, ओलिवर हेलैंडर, रोडरिक जेनकी डीन, मैक्स डेहिंग और अहमद समेह मोहम्मद हुसैन ने भाग लिया। ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम ने स्पर्धा में भाग नहीं लिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article