स्पोर्ट्स

Diamond League Final: एक सेंटीमीटर ने बिगाड़ा खेल, टोक्यो ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा को फिर सिल्वर मेडल से करने करना पड़ा संतोष

Brussels Diamond League Final 2024: भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा डायमंड लीग के खिताबी मुकाबले में गोल्ड मेडल से चूक गए। एक सेंटीमीटर के कारण उनको दूसरे नंबर पर रहना पड़ा। टूर्नामेंट में नीरज ने तीसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका।

Image

नीरज चोपड़ा। (फोटो- Neeraj Chopra X)

Photo : Twitter

Brussels Diamond League Final 2024: भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा डायमंड लीग खिताब से एक सेंटीमीटर से चूक गए और सत्र के फाइनल में 87 . 86 मीटर के थ्रो के साथ लगातार दूसरी बार दूसरे स्थान पर रहे । दो बार के ओलंपिक पदक विजेता 26 वर्ष के चोपड़ा ने 2022 में ट्रॉफी जीती थी और पिछले साल दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने तीसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका लेकिन विजेता एंडरसन पीटर्स के 87 . 87 मीटर से एक सेंटीमीटर पीछे रह गए।

दो बार के विश्व चैम्पियन ग्रेनाडा के पीटर्स ने पहले ही प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका । जर्मनी के जूलियन वेबर 85 . 97 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। टोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चोपड़ा ने पिछले महीने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता था।

फाइनल में ऐसा रहा नीरज का प्रदर्शन

डायमंड लीग के खिताबी मुकाबले में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड पर निशाना लगाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन उनको सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। टूर्नामेंट में नीरज ने पहले प्रयास में 86.82 मीटर थ्रो किया। इसी तरह उन्होंने दूसरे प्रयास में 83.49 मीटर, तीसरे प्रयास में 87.86 मीटर, चौथे प्रयास में 82.04 मीटर, पांचवें प्रयास में 83.30 मीटर और छठवें प्रयास में 86.46 मीटर थ्रो किया।

फाइनल में शामिल सभी खिलाड़ियों प्रदर्शन

डायमंड लीग के फाइनल में सभी खिलाड़ियों ने अपना प्रदर्शन करने की कोशिश की। इसमें ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 87.87 मीटर थ्रो किया। इसी तरह भारत के नीरज चोपड़ा ने 87.86 मीटर जर्मनी के जूलियन वेबर ने 85.97 मीटरए मोल्डोवा के एड्रियन मर्डारे ने 82.79 मीटर, जापान के जे रोड्रिक डीन ने 80.37 मीटर यूक्रेन के आर्थर फेल्फनर ने 79.86 मीटर और बेल्जियम के टिमोथी हरमन ने 76.46 मीटर मीटर का ब्रेस्ट थ्रो किया।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article