स्पोर्ट्स

US OPEN 2025: ओसाका और स्वियातेक अमेरिकी ओपन एकल क्वार्टर फाइनल में, वीनस विलियम्स युगल क्वार्टर्स में पहुंचीं

US Open 2025: अमेरिकी धुरंधर वीनस विलियम्स ने लैला फर्नांडिज के साथ अमेरिकी ओपन महिला युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वीनस ने अपनी छोटी बहन सेरेना से कहा है कि वह उनका मैच देखने आये । वीनस और लैला ने 12वीं वरीयता प्राप्त एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा और झांग शुआइ को 6-3, 6-4 से हराया।

Image

नाओमी ओसाका

Photo : AP

अमेरिकी धुरंधर वीनस विलियम्स ने लैला फर्नांडिज के साथ अमेरिकी ओपन महिला युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वीनस ने अपनी छोटी बहन सेरेना से कहा है कि वह उनका मैच देखने आये । वीनस और लैला ने 12वीं वरीयता प्राप्त एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा और झांग शुआइ को 6-3, 6-4 से हराया। अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा से होगा।

जापान की नाओमी ओसाका और पोलैंड की इगा स्वियातेक ने अमेरिकी ओपन महिला एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। ओसाका ने अमेरिका की कोको गाफ को 6-3, 6-2 से मात दी । स्वियातेक ने एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा को 6-3, 6-1 से हराया। ओसाका 2021 के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं । अब उनका सामना चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा से होगा । वहीं स्वियातेक की टक्कर अमांडा अनिसिमोवा से होगी जिन्हें उन्होंने विम्लबडन फाइनल में 6-0, 6-0 से हराया था। अनिसिमोवा ने 16वीं रैंकिंग वाली बीट्रिज हदाद मेइया को 6-0, 6-3 से शिकस्त दी।

पुरूष वर्ग में 25वीं रैंकिंग वाले कनाडा के फेलिक्स आगर अलियास्सिमे को आंद्रेइ रूबलेव को 7-5, 6-3, 6-4 से हराया। आस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनौर और इटली के लोरेंजो मुसेत्ती भी अंतिम आठ में पहुंच गए । डि मिनौर का सामना अब आगर एलियास्सिमे से होगा । वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्त यानिक सिनेर ने अलेक्जेंडर बुबलिक को 6-1, 6-1, 6-1 से मात दी । सिनेर का सामना अब मुसेत्ती से होगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article