स्पोर्ट्स

FIP Promotion India Padel Open: मोहित और मार्क की जोड़ी ने आदित्य-आर्यन को शिकस्त देकर राउंड ऑफ 16 में जगह पक्की की

FIP Promotion India Padel Open: ग्रेटर नोएडा की बेनेट यूनिवर्सिटी में शुरू हुए एफआईपी इंडिया पैडल ओपन के पहले दिन के तीसरे मैच (राउंड ऑफ 32) में मोहित मोहित और मार्क बर्निल्स गार्सिया की इंडो-स्पैनिश टीम ने आदित्य जगताप-आर्यन हेमदेव को हरा दिया। इसके साथ ही मोहित-मार्क की जोड़ी राउंड ऑफ 16 में पहुंची।

Image

मार्क बर्निल्स और मोहित मोहित बेनेट यूनिवर्सिटी में मैच के दौरान

KEY HIGHLIGHTS
  • एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन
  • मोहित और मार्क की जोड़ी का जीत से आगाज
  • आदित्य-आर्यन की जोड़ी को हराकर राउंड ऑफ 16 में पहुंचे

FIP Promotion India Padel Open: मोहित मोहित और मार्क बर्निल्स गार्सिया की इंडो-स्पैनिश टीम ने आज एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन के राउंड ऑफ 32 में बेनेट यूनिवर्सिटी में आदित्य जगताप-आर्यन हेमदेव को हरा दिया। ये एफआईपी द्वारा आयोजित भारत में पहला पैडल अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है। देश के पैडल इतिहास में एक प्रमुख मील का पत्थर है।

टूर्नामेंट का मुख्य ड्रॉ आज (21 नवंबर 2024) को शुरू हुआ, जहां शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पुरुष युगल और महिला युगल श्रेणियों के अगले मैचों में दिखाई देंगे। मैच की बात करें तो मोहित और मार्क की जोड़ी ने पहला सेट 6-4 से जीता और अगले सेट में आदित्य-आर्यन की जोड़ी को 6-1 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया।

इस दबदबे वाली जीत के बाद, 1751वीं रैंकिंग वाले मोहित और मार्क का लक्ष्य अब एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना होगा।

ग्रेटर नोएडा में टाइम्स ग्रुप की बेनेट यूनिवर्सिटी (बीयू) ने भारत में अंतरराष्ट्रीय पैडल टूर्नामेंट, सीयूपीआरए एफआईपी टूर की मेजबानी करने वाला पहला संस्थान बनकर अपनी प्रतिष्ठित विरासत में एक और मील का पत्थर हासिल किया, जिसमें एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन आयोजित हो रहा है। 21 से 24 नवंबर, 2024 के बीच यह आयोजन पैडल के कुछ सबसे बड़े नामों का अनुभव करने के लिए तैयार है- एक रैकेट खेल जो टेनिस और स्क्वैश के तत्वों को जोड़ता है। भारत में पैडल अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन पिछले सात वर्षों में इस खेल में काफी विकास हुआ है।

एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन इस खेल को देश में सबसे आगे लाता है। इस आयोजन से खेल के विकास को बढ़ावा मिलने और इसे भारत में मुख्यधारा की मान्यता मिलने की तरफ एक कदम है।

(एफआईपी इंडिया पैडल ओपन की सभी जानकारियों के लिए इंस्टाग्राम पर @timespadel से जुड़िए)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article