मेजबान मैक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को फीफा विश्व कप 2026 के उद्धाटन मुकाबले में 2-0 के अंतर से पटखनी देकर धमाकेदार शुरुआत की है। ग्रुप ए के मेक्सिको सिटी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका को कोई गोल नहीं करने दिया और 2-0 के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। खचाखच भरे स्टेडियम में 80 हजार से ज्यादा दर्शकों के सामने खेले गए मुकाबले में विश्व कप में पहला गोल मैक्सिको के 29 वर्षीय जूलियन क्विनोनेस (Julian Quinones) ने मैच के नौवें मिनट में किया। इसके बाद मैच में दूसरा गोल 67वें मिनट में मैक्सिको के ही राउल हिमनेज़ (Raúl Jiménez) ने किया। यह उनका विश्व कप के इतिहास में पहला गोल था। इसके बाद और कोई गोल नहीं हुआ और मैक्सिको चैंपियन बनकर उभरा। मैक्सिको पहली बार विश्व कप के इतिहास में अपना पहला मुकाबला जीतने में सफल हुआ है। और वो भी उस टीम के खिलाफ जिसने साल 2010 में बतौर मेजबान खेलते हुए मैक्सिको अपने पहले मुकाबले में मात दी थी।
पहली बार ओपनिंग मैच में मिले तीन रेड कार्ड
उद्धाटन मुकाबले में ही मैच रेफरी का आक्रामक रुप देखने को मिला। मैच में तीन खिलाड़ियों को रेफरी ने रेड कार्ड दिखाया। दो रेड कार्ड दक्षिण अफ्रीका के और एक मैक्सिको के खिलाड़ी को मैच रेफरी दिखाया। विश्व कप के इतिहास में एक मैच में एक टीम के दो खिलाड़ियों को रेड कार्ड दो बार दिखाया गया। यह विश्व कप इतिहास का पहला उद्घाटन मैच है जिसमें तीन खिलाड़ियों को रेड कार्ड का सामना करना पड़ा।
सेकेंड हॉफ में हुआ एक गोल
स्फेहेलो सिथोले को मैच के सेकेंड हॉफ की शुरुआत में रेफरी ने रेड कार्ड दिखाया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों की संख्या घटकर 10 रह गई। सेकेंड हाफ में राउल हिमनेज़ ने मैच के 67वें मिनट में मैक्सिको को 2-0 की बढ़त दिला दी इसके बाद थेम्बा ज़वाने (Themba Zwane) को रेफरी ने अपील के बाद रेड कार्ड दिया ऐसे में दक्षिण अफ्रीका का एक और खिलाड़ी मैदान से बाहर चला गया और 0-2 के अंतर से पिछड़ रही दक्षिण अफ्रीका के प्लेयर्स की संख्या घटकर 9 रह गई। अंत में इंजुरी टाइम में मैक्सिको के सीजर मोंटेज़ को मैच रेफरी ने रेड कार्ड दिखा दिया लेकिन हाथ आई पेनल्टी का भी फायदा नहीं उठा सके। अंत में सात मिनट के इंजुरी टाइन में और कोई गोल नहीं कर सकी और मैच 2-0 के अंतर से मैक्सिको के नाम हो गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: FIFA world cup 2026 opening ceremony: फीफा विश्व कप 2026 का मैक्सिको में हुआ रंगारंग आगाज , शकीरा ने बनाया रिकॉर्ड
मैक्सिको का दिखा मैच में दबदबा
मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम का दबदबा देखने को मिला। मैक्सिको के खिलाड़ियों ने मैच में 55 प्रतिशत समय अपना कब्जा रखा। मैक्सिको के खिलाड़ियों ने चार बार गोल पोस्ट पर हल्ला बोला लेकिन दो बार गोल करने में सफल रहे। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दो बार गोल पोस्ट पर हमला किया लेकिन एक बार भी गोल को तब्दील करने में सफल नहीं हुई।
