स्पोर्ट्स

Men's Hockey Asia Cup: वैशाली पहुंची एशिया कप ट्रॉफी की गौरव यात्रा, लोगों में दिखा गजब का जोश

बिहार में पहली बार होने जा रही एशिया कप के लिए लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। उनका यह उत्साब ट्रॉफी गौरव यात्रा के दौरान देखा गया जो सोमवाप को वैशाली पहुंची। यह यात्रा बिहार के सभी जिलों से होते हुए वापस राजगीर पहुंचेगी।

Image

हॉकी गौरव यात्रा (साभार-BSSA)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रॉफी गौरव यात्रा ट्रॉफी पहुंची वैशाली और भोजपुर

  • 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर में होना है एशिया कप

  • शुभंकर चांद बना लोगों के आकर्षण का केंद्र

बिहार में पहली बार हॉकी एशिया कप का आयोजन होने जा रहा है। 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर में होने वाली हीरो एशिया कप 2025 बिहार के आधिकारिक शुभंकर और ट्रॉफी के अनावरण के बाद 17 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखा कर ट्रॉफी गौरव यात्रा का शुभारंभ किया था।हॉकी के जुनून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 अगस्त से शुरू होने वाली ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब, हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा,असम और झारखंड राज्यों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि जगाना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और इस ऐतिहासिक आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

17 अगस्त को पटना के मरीन ड्राइव, गांधी मैदान और पटना सिटी गुरुद्वारा की यात्रा के बाद आज सुबह वैशाली, मुजफ्फरपुर,भोजपुर और बक्सर के लिए ट्रॉफी गौरव यात्रा निकल गयी। वैशाली पहुंचने पर ट्रॉफी गौरव यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। एन एन कॉलेज सिंघरा महुआ में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने फूल माला के साथ ट्रॉफी और यात्रा में गए खिलाडियों का भव्य स्वागत किया। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के साथ खेल पदाधिकारी राकेश कुमार, एसडीओ महुआ किसलय कुशवाहा, डीएसपी संदीप कुमार, डीपीओ संतोष कुमार, रवींद्र कुमार शाह और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और खिलाड़ी भी उपस्थित रहे। सभी ने खेल के रंग बिहार के संग नारे के साथ सभी को प्रोत्साहित किया।

लोगों में हॉकी को लेकर गजब का उत्साह

यात्रा के भोजपुर पहुंचने पर जिला खेल कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी श्री आलोक कुमार गौतम, हॉकी संघ के सचिव रतन कुमार ,क्रिकेट संघ भोजपुर के विजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार, आशीष कुमार मिश्रा और विजय कुमार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में खिलाड़ी और स्थानीय लोगों ने ट्रॉफी गौरव यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। ट्रॉफी गौरव यात्रा जिस जिले में भी जा रही है उसका भव्य स्वागत किया जा रहा है और युवाओं और खिलाड़ियों का खेल के प्रति उत्साह देखने लायक है। बिहार के सभी ज़िलों से होती हुई ट्रॉफी गौरव यात्रा 29 अगस्त तक राजगीर पहुंच जाएगी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article