स्पोर्ट्स

Asian Cup Table Tennis: मनिका बत्रा ने एशियाई कप टेबल टेनिस में कांस्य जीतकर रचा इतिहास

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 19, 2022, 04:47 PM IST

भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने एशियाई कप टेबल टेनिस में इतिहास रच दिया है। वो इस टूर्नामेंट के इतिहास में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

Image

मनिका बत्रा( साभार ANI)

बैंकॉक: भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रचने के बाद उन्हें कांस्य पदक के मुकाबले में जापान की हीना हयात को मात देकर कांस्य पदक के साथ अपने सफर का अंत किया।

कांस्य जीतने वाली पहली भारतीय महिलाकांस्य पदक के मुकाबले में मनिका ने 4-2 के अंतर से(11-6,6-11,11-7,12-10,4-11, 11-2) जीत दर्ज की। इसके साथ ही वो इस टूर्नामेंट के इतिहास में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में निराशजनक प्रदर्शन के बाद मनिका एक बार फिर सफलता की राह लौटने में सफल रही हैं।

सेमीफाइनल में मिली थी हारगैर वरीयता प्राप्त मनिका इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। उन्हें दुनिया की पांचवें नंबर की टेबल टेनिस खिलाड़ी से 8-11 11-7 7-11 6-11 11-8 7-11 (2-4) से हार का सामना करना पड़ा।विश्व रैंकिंग में 44वें नंबर की मनिका ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की अपने से बेहतर रैंकिंग की चेन सू यू को 4-3 से हराया था।

सातवें नंबर कि खिलाड़ी को हराकर किया उलटफेर

मनिका एशियाई कप के 39 साल के इतिहास में भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड अपने नाम सुनिश्चित कर चुकी हैं। इससे पहले 2015 में अचंता शरत कमल और 2019 में जी साथियान छठे स्थान पर रहे थे। इस शीर्ष भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले चीन की दुनिया में सातवें नंबर की चेन जिंगटोंग को उलटफेर का शिकार बनाया था। इस दो लाख डॉलर इनामी प्रतियोगिता में विश्व रैंकिंग और क्वालिफिकेशन के आधार पर महाद्वीप के पुरुष और महिला वर्ग में चोटी के 16 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article