स्पोर्ट्स

11 मिनट में कोटला से राजेंद्र नगर, लुंगी के लिए बना ग्रीन कॉरिडोर; दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुरीद हुए फैंस

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कोटला से राजेंद्र नगर स्थित मैक्स अस्पताल तक लुंगी एन्गिडी को ले जा रही एम्बुलेंस के लिए मात्र ग्रीन कॉरिडोर बनाया कर उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाने में बड़ी मदद की, जिससे कैपिटल का गेंदबाज महज11 मिनट में हॉस्पिटल इलाज के पहुंच सका।

Image

दिल्ली पुलिस की मदद से 11 मिनट में हॉस्पिटल पहुंचे लुंगी लुंगी एन्गिडी

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी पंजाब किंग्स के खिलाफ फील्डिंग करते समय सिर के बल गिर गए। उन्होंने आनन-फानन में खेल को रोककर उन्हें तुरंत एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल ले जाया गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने बड़ा ट्रैफिक प्लान तैयार करते हुए उन्हें हॉस्पिटल ले जाने में मदद की। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कोटला से राजेंद्र नगर स्थित मैक्स अस्पताल तक लुंगी न्गिडी को ले जा रही एम्बुलेंस के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर महज 11 मिनट में हॉस्पिटल पहुंचाने में भूमिका निभाई। यह पहल एसीपी ट्रैफिक सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट संजय सिंह द्वारा की गई थी।

अब दिल्ली कैपिटल्स ने इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। एनगिडी को आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए कैच पकड़ने के प्रयास में सिर पर गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मैदान से सीधा अस्पताल ले जाया गया था। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लुंगी एनगिडी पर अपडेट देते हुए लिखा, "एनगिडी की हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।" एनगिडी के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने भी ट्वीट किया।

सीएसके ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "लुंगी एनगिडी को हमारी सारी ताकत भेज रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। वहीं, आरआर ने लिखा, "लुंगी एनगिडी के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं और इस समय में उन्हें पूरी ताकत और सब्र भेज रहे हैं। मजबूत होकर वापस आओ।"

दिल्ली पुलिस ने लुंगी एनगिडी को मैदान से अस्पताल सिर्फ 11 मिनट में पहुंचाया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि जैसे ही उन्हें मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिली वैसे ही उन्होंने बिना देरी करते हुए कार्रवाई की। एनगिडी को मैदान से राजेंद्र नगर स्थित बीएलके मैक्स स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया। एसीपी ट्रैफिक संजय सिंह ने कंट्रोल रूम से बातचीत की और बिना रुकावट ग्रीन कॉरिडोर बनाने का निर्देश दिया, जिसके चलते एनगिडी महज चंद मिनटों के अंदर अस्पताल पहुंच सके।

दरअसल, पंजाब किंग्स की पारी के दौरान लुंगी एनगिडी एक कैच को पकड़ने के प्रयास में हवा में उछले, लेकिन इस दौरान उनके शरीर का बैलेंस बुरी तरह से बिगड़ गया और वह सिर के बल नीचे गिर गए। जमीन पर गिरने की वजह से एनगिडी के सिर और गर्दन में गंभीर चोट आई।

इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर लेटाकर एम्बुलेंस के जरिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मैच में एनगिडी की कमी दिल्ली कैपिटल्स को साफतौर पर खली। पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स से मिले 265 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article