ब्युनेस आयर्स: फुटबॉल के सर्वकालिक महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया कि कतर में वो आखिरी बार विश्व कप में खेलते नजर आएंगे। 35 वर्षीय मेसी अपने करियर में अबतक एक बार भी विश्व कप नहीं जीत पाए हैं। साल 2014 में उनकी कप्तानी में टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। क्या इस बार उनका ये सपना पूरा हो पाएगा? इसकी बाट प्रशंसक कई सालों से जोह रहे हैं।
स्पोर्ट्स
कतर में लियोनेल मेसी आखिरी बार पूरा करने उतरेंगे विश्व चैंपियन बनने का सपना
- Agency by: Agency
- Updated Oct 7, 2022, 12:35 AM IST
लियोनल मेसी ने ऐलान कर दिया है कि कतर में आयोजित होने वाला फीफा विश्व कप उनके करियर का आखिरी होगा। साल 2014 में खिताब जीतने से चूक गए थे। फाइनल में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। क्या इस बार वो अपना विश्व चैंपियन बनने का सपना पूरा कर पाएंगे?
Image Credit: AP
KEY HIGHLIGHTS
- मेसी कतर में खेलेंगे करियर का पांचवां और आखिरी विश्व कप
- 4 विश्व कप में खेले 19 मैच में मेसी ने किए हैं 6 गोल
- साल 2014 में उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था
