स्पोर्ट्स

तुम मेरी हो, सिर्फ मेरीः इंस्टाग्राम पर मेस्सी की नई तस्वीरों का तूफान, ट्रॉफी के साथ सोते भी नजर आए, देखिए PHOTOS

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 20, 2022, 05:28 PM IST

Lionel Messi Instagram post goes viral: अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप 2022 का खिताब दिलाने के बाद लियोनेल मेस्सी का सबसे बड़ा सपना पूरा हो गया है। लेकिन अब शायद वो अपने बाकी के सपने इस विश्व कप ट्रॉफी के साथ ही देखना चाहते हैं। उनके ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट तो ऐसा ही नजारा दिखा रहा हैं।

Image

लियोनेल मेस्सी फीफा ट्रॉफी के साथ सोते हुए (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • फीफा विश्व कप 2022 जीतकर घर लौटी अर्जेंटीना की टीम
  • कतर में जश्न के बाद स्वदेश पहुंचकर भी टीम का जोरदार स्वागत
  • लियोनेल मेस्सी का ट्रॉफी से प्यार उमड़ा, इंस्टाग्राम पोस्ट में दिखीं दिलचस्प झलकियां

फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) समाप्त हो चुका है और 36 सालों के इंतजार के बाद अर्जेंटीना (Argentina) ने फुटबॉल के सबसे बड़े खिताब पर कब्जा जमा लिया है। टीम के कप्तान लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) का ये बरसों पुराना सपना है जो आखिरकार सच हुआ है, ऐसे में वो एक पल भी इस गोल्डन विश्व कप ट्रॉफी से दूर रहना नहीं चाहते। उन्होंने किसी बच्चे की तरफ उसको खुद से चिपकाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर उनकी ताजा तस्वीरों ने तो सोशल मीडिया पर जमकर खलबली मचा दी है।

कतर में खेले गए फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में लियोनेल मेस्सी ने दो गोल किए जबकि फ्रांस के कीलियन एमबाप्पे ने तीन गोल किए। मैच एक्स्ट्र-टाइम में भी 3-3 के ड्रॉ के साथ छूटा जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट से नतीजा निकालना पड़ा। रोमांच अपने चरम पर था और अर्जेंटीना ने इस बार कोई चूक ना करते हुए 4-2 से इस शूटआउट को जीता और अपने देश का 36 साल का इंतजार खत्म कर दिया।

विश्व कप ट्रॉफी जीतने के बाद से कतर की सड़कों से लेकर अर्जेंटीना पहुंचने तक जश्न के बीच लगातार लियोनेल मेस्सी फीफा ट्रॉफी को अपने करीब रखे हुए थे। तमाम फोटोज में ऐसा देखा गया, एयरपोर्ट हो, प्लेन हो या फिर कहीं और, हर जगह मेस्सी ट्रॉफी के करीब थे। इसके बाद सबसे दिलचस्प नजारा तो तब दिखा जब इंस्टाग्राम पर उनकी ताजा तस्वीरें पोस्ट हुईं जिसमें वो बिस्तर पर भी ट्रॉफी को साथ लिए बैठे हैं और उसके बाद उस पर हाथ रखकर सोते भी नजर आ रहे हैं।

आप भी देखिए मेस्सी की ये शानदार तस्वीरें

m1

मैदान में ट्रॉफी के साथ मेस्सी (AP)

m2

एयरपोर्ट पर ट्रॉफी के साथ मेस्सी (AP)

m3

लियो मेस्सी ट्रॉफी के साथ आराम फरमाते हुए (Leo Messi- Instagram)

messi_f

ट्रॉफी के साथ खाते-पीते मेस्सी (Leo Messi- Instagram)

messi sleeping with fifa world cup trophy

फीफा विश्व कप ट्रॉफी के साथ सोते हुए लियो मेस्सी (Leo Messi- Instagram)

कप्तान लियोनल मेस्सी की अगुआई में अर्जेन्टीना की राजधानी के ठीक बाहर इजेइजा में तड़के तीन बजे विमान से उतरने पर टीम का प्रशंसकों ने पलक पावड़े बिछाकर स्वागत किया। इस दौरान टीम के लिए ‘रेड कारपेट’ बिछाया गया था। विमान से सबसे मेस्सी विश्व कप ट्रॉफी थामे हुए कोच लियोनल स्केलोनी के साथ उतरे जिन्होंने कप्तान के कंधे पर हाथ रखा हुआ था। ये दोनों इसके बाद एक बैनर के करीब से उतरे जिस पर लिखा था ‘धन्यवाद, चैंपियन्स’।

खिलाड़ियों का स्वागत रॉक बैंड ला मोस्का ने ‘मुचाचोस’ गाते हुए किया। यह गाना एक प्रशंसक ने बैंड के एक पुराने गीत की धुन पर लिखा था और कतर में विश्व कप में अर्जेंटीना के प्रशंसकों के लिए टीम का एक लोकप्रिय अनौपचारिक गीत बन गया था। विश्व चैंपियन टीम के सदस्य इसके बाद ऊपर से खुली बस में सवार हुए और मेस्सी सहित कई खिलाड़ियों को ‘मुचाचोस’ को गाते देखा गया जबकि वे अर्जेंटीना फुटबॉल संघ (एएफए) के मुख्यालय तक की यात्रा करने के लिए सभी का इंतजार कर रहे थे।

खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक हाईवे पर जुटे थे और अर्जेन्टीना के ध्वज को लहरा रहे थे जिसके कारण बस काफी धीमी गति से चल रही थी। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इस दौरान व्यवस्था बनाए रखने का पूरा प्रयास किया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article