स्पोर्ट्स

FIFA World Cup: लियोनेल मेसी या क्रिस्टियानो रोनाल्डो कौन है बेस्ट, फुटबॉल के G.O.A.T की अंतहीन जंग

क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा, विराट कोहली और बाबर की तुलना हमेशा होती है कि बेस्ट कौन है। ऐसे ही आज के समय में फुटबॉल की दुनिया के दो महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बीच तुलना होती है कि कौन सबसे बेस्ट है। आइए आंकड़ो के माध्यम से समझते हैं।

Image

मेसी या रोनाल्डो कौन है बेस्ट। फोटो- सोशल मीडिया

Messi vs Ronaldo: फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के आगाज में अब एक महीने का समय बचा है। वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुके सभी देश अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। साथ ही रणनीति तैयार कर रहे होंगे। फुटबॉल जगत में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बीच की राइवलरी जग जाहिर है। अक्सर फुटबॉल फैंस के बीच दोनों में से कौन बेस्ट है, को लेकर डिवेट होती रहती है।

मेसी और रोनाल्डो में कौन बेस्ट है? के सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। साथ ही दोनों के उपलब्धियों पर नजर डालेंगे की कि किसने कितनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दोनों के फुटबॉल करियर के आंकड़े देखें तो गोल करने के मामले में क्रिस्टियानों रोनाल्डो, मेसी से बहुत आगे हैं। हालांकि, बैलन डी'ओर टाइटल जीतने में मेसी, रोनाल्डो से आगे हैं।

उपलब्धियांलियोनेल मेसीक्रिस्टियानो रोनाल्डो
कुल गोल835 प्लस900 प्लस
गोल असिस्ट370 प्लस250 प्लस
बैलन डी'ओर टाइटल85
यूरोपियन गोल्डेन शूज64
चैंपियन लीग टाइटल 45
अंतरराष्ट्रीय खिताब फीफा वर्ल्ड कप 2022, 2x कोपा अमेरिका खिताब (2021, 2024)यूरो 2016, नेशन लीग

मेसी की महानता

मेसी की महानता यह है कि उन्होंने अपनी कप्तानी में साल 2022 फीफा वर्ल्ड कप जीता। इसके चलते उनका फुटबॉल करियर संपूर्ण हो गया। जैसे सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए कई बार वर्ल्ड कप खेला लेकिन साल 2011 में खिताब जीतने का सपना पूरा हुआ। ऐसे ही मेसी ने कई सालों तक उम्दा प्रदर्शन किया लेकिन खिताब उठाने से दूर रहे। मेसी केवल गोल करने वाले खिलाड़ी ही नहीं हैं, बल्कि संभवतः इतिहास के सबसे महान प्लेमेकर और ड्रिबलर भी हैं।

FIFA.

फोटो- फीफा

फोटो- फीफा

रोनाल्डो को है मलाल

वहीं, दूसरी तरफ क्रिस्टियानो रोनाल्डो को गोल मशीन कहा जाता है। जैसे क्रिकेट में विराट कोहली को रन मशीन कहा जाता है। रोनाल्डो 900 से ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर हैं, लेकिन उनका सबसे बड़ा मलाल है कि वह अभी तक एक भी बार फीफा वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए हैं। उनके नाम UEFA चैंपियंस लीग में सर्वाधिक गोल, सर्वाधिक असिस्ट और सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड है। वह अक्सर सबसे अधिक दबाव वाली परिस्थितियों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article