स्पोर्ट्स

Sen German Open: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही हटे किदांबी श्रीकांत, ये है कारण

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 6, 2023, 06:09 PM IST

Sen German Open Badminton Tournament 2023: सेंट जर्मन ओपन का आगाज 7 मार्च से होगा। यह 12 मार्च तक चलेगा। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही वर्ल्ड रैंकिंग के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने नाम वापस ले लिया है। अब पिछले साल के उपविजेता लक्ष्य सेन भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे।

Image

किदांबी श्रीकांत। (Instagram)

Sen German Open Badminton Tournament 2023: वर्ल्ड रैंकिंग के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने मंगलवार से शुरू हो रहे जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। उनके हटने के बाद अब पिछले साल के उपविजेता लक्ष्य सेन भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। लक्ष्य सेन के साथ हाल ही राष्ट्रीय चैम्पियन बने मिथुन मंजूनाथ से टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

फाइनल में चूक गए थे लक्ष्य

मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडल विजेता लक्ष्य सेन ने पिछले सत्र के सेमीफाइनल में विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन को हराया था, लेकिन वह फाइनल में हार कर खिताब से चूक गए थे। इस 21 साल के खिलाड़ी को इस टूर्नामेंट में छठी वरीयता दी गई है। वह अपने अभियान का आगाज फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव के खिलाफ करेंगे, जबकि शुरुआती चुनौतियों से पार पाने के बाद वह क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त मलेशिया के लीजी जिया से भिड़ सकते हैं।

लय हासिल करने के लिए की काफी मेहनत

लक्ष्य सेन ने कहा, ‘मैं क्वार्टर फाइनल में लीजी जिया का सामना कर सकता हूं। इसलिए इसका इंतजार कर रहा हूं। मैंने लय हासिल करने के लिए काफी मेहनत की है। ऐसे में ‘ऑल इंग्लैंड’ से पहले अच्छी फॉर्म हासिल करने की उम्मीद है।’अपने पहले राष्ट्रीय खिताब के बाद आत्मविश्वास से लबरेज मंजूनाथ को हालांकि शुरुआती दौर में पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू की चुनौती से निपटना होगा। साइना नेहवाल और मालविका बंसोड़ भी महिला एकल ड्रॉ में हैं, जबकि अश्विनी पोनप्पा और बी सुमित रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी भी यहां चुनौती पेश करने के लिए तैयार है।
End of Article