स्पोर्ट्स

Thailand Open: किदांबी श्रीकांत और पी वी सिंधू ने सीधे गेम में जीत दर्ज की, अगले दौर में जगह बनाई

Thailand Open Results, Round-1: भारत के ​​स्टार पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और महिला शटलर पी वी सिंधू थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में बुधवार को सीधे गेम में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में पहुंच गए।

Image

पी वी सिंधू

Photo : AP

थाईलैंड ओपनर सुपर 500 टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है। पुरुष और महिला वर्ग में भारत के दो शीर्ष शटलर अपना शानदार प्रदर्शन करके दिखा रहे हैं। भारत के स्टार पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और महिला शटलर पी वी सिंधू थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में बुधवार को सीधे गेम में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में पहुंच गए।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने सिंगापुर के आठवीं वरीयता प्राप्त लो कीन यू को 21-14, 21-15 से करारी शिकस्त देकर दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने चीनी ताइपै की तुंग सियू तोंग को हराया और टूर्नामेंट में अपने कदम आगे बढ़ाने में सफलता हासिल की है।

अब किदांबी श्रीकांत का सामना पुरुष एकल में चीनी ताइपै के सू लि यांग से होगा जबकि महिला एकल में पी वी सिंधू का आमना-सामना डेनमार्क की अमेली शूल्ज से होने वाला है। सिंधू का मुकाबला चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है।

एशिया चैम्पियनशिप के फाइनल तक पहुंचे आयुष शेट्टी को जापान के छठी वरीयता प्राप्त कोडाइ नराओका के खिलाफ 13-21, 21-17, 4-21 से पराजय झेलनी पड़ी जबकि तरूण मन्नेपल्ली जापान के ही कोकी वातानाबे से 12-21, 16-21 से हार गए। उन्नति हुड्डा और अनमोल खरब को क्रमश: थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग और चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त चेन यू फेइ ने हराया। उन्नति हुड्डा को 21-11 17-21 16-21 से पराजय मिली जबकि अनमोल खरब को तोक्यो ओलंपिक के चैम्पियन खिलाड़ी ने 21-19 13-21 18-21 से शिकस्त दे दी।

अब अगले दौर में सबकी नजरें भारत के दो शीर्ष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और ओलंपिक मेडलिस्ट पी वी सिंधू पर सबकी निगाहें टिकी होंगी। पिछले कुछ समय से बैडमिंटन में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, ऐसे में फैंस इस बार कुछ बेहतर होने की उम्मीद कर रहे हैं।

(भाषा इनपुट्स के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article