स्पोर्ट्स

जूनियर पुरुष हॉकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 30 टीमें हिस्सा लेंगी, नए डिवीजन आधारित प्रारूप में खेली जाएगी

Junior Men's National Hockey Championship: हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 30 टीमें भाग लेंगी, जो मंगलवार से जालंधर में नए डिवीजन आधारित प्रारूप में खेली जाएगी। नया प्रारूप इस वर्ष के शुरू में सीनियर और सब जूनियर पुरुष, महिला तथा जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पहले ही लागू किया जा चुका है।

Image

जूनियर पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का होगा आगाज (Hockey India/Representative Image)

हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 30 टीमें भाग लेंगी, जो मंगलवार से जालंधर में नए डिवीजन आधारित प्रारूप में खेली जाएगी। नया प्रारूप इस वर्ष के शुरू में सीनियर और सब जूनियर पुरुष, महिला तथा जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पहले ही लागू किया जा चुका है। भाग लेने वाली 30 टीमों को डिवीजन 'ए', डिवीजन 'बी' और डिवीजन 'सी' में विभाजित किया गया है। इसमें अपने से शीर्ष डिवीजन में जगह बनाने और निचले डिवीजन में खिसकने का प्रावधान है।

डिवीजन 'ए' में देश की 12 सर्वश्रेष्ठ जूनियर पुरुष टीमें शामिल हैं। इनमें गत विजेता पंजाब, उपविजेता उत्तर प्रदेश और तीसरे स्थान पर रहने वाली हरियाणा भी शामिल हैं। इस डिवीजन के पूल मैच 16 अगस्त से शुरू होंगे, जिसके बाद 20 से 23 अगस्त तक क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।

डिवीज़न 'बी' में केवल लीग मैच होंगे, जिसमें शीर्ष पर रहने वाली दो टीम अगले साल डिवीज़न 'ए' में खेलेंगी जबकि अंतिम दो स्थान पर रहने वाली दो टीम डिवीज़न 'सी' में खिसक जाएंगी। इस डिवीजन के मैच 12 से 16 अगस्त तक चलेंगे।

डिवीजन 'सी' के मैच भी लीग प्रारूप में खेले जाएंगे, जिसमें टीमों को चार-चार टीमों के दो पूल में बांटा गया है। इसमें शीर्ष दो टीम अगले साल डिवीजन 'बी' का हिस्सा होंगी।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, "जूनियर टूर्नामेंट भारतीय हॉकी के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। युवा खिलाड़ी इस प्रारूप में खेलकर बहुत कुछ सीखेंगे क्योंकि हमें सभी डिवीजनों की टीमों के बीच एक अलग स्तर की प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article