स्पोर्ट्स

Controversy: जीव मिल्खा सिंह का कपिल देव से खिलाड़ियों को IGPL में खेलने की अनुमति देने का आग्रह, झुकने को तैयार नहीं कपिल

Jeev Milkha Singh Requests Kapil Dev For Player's IGPL participation: महान गोल्फ खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह ने पूर्व विश्व कप विजेता क्रिकेट कप्तान कपिल देव के नेतृत्व वाली PGTI (भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर) से आग्रह किया है कि वह खिलाड़ियों को इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) में भाग लेने से ना रोके। हालांकि, दूसरी तरफ कपिल फिलहाल अपने फैसले से पीछे हटने के मू़ड में नहीं लग रहे हैं।

Image

कपिल देव से जीव मिल्खा सिंह ने किया आग्रह (Instagram/therealkapildev/jeevmilkhasingh)

भारत के दिग्गज गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) के नेतृत्व वाली पीजीटीआई (भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर) से आग्रह किया है कि वह खिलाड़ियों को इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) में भाग लेने से न रोके, क्योंकि उन्हें "अच्छी कमाई" करने और अपने खेल को निखारने का पूरा अधिकार है।

चार यूरोपीय टूर और छह एशियाई टूर जीतने वाले 54 वर्षीय जीव ने कहा कि वह समझते हैं कि प्रत्येक टूर के अपने नियम होते हैं, लेकिन एक बार जब कोई खिलाड़ी उस टूर के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पूरी कर लेता है, तो उसे अन्य रास्ते तलाशने से नहीं रोका जाना चाहिए। भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर ने आईजीपीएल में खेलने वाले गोल्फरों को पीजीटीआई की प्रतियोगिताओं में खेलने से रोक दिया है। एक अन्य विश्व कप विजेता क्रिकेटर युवराज सिंह आईजीपीएल के सह संस्थापक हैं।

जीव ने पीटीआई से कहा, "आपके दो या तीन टूर (गोल्फ टूर्नामेंट) हो सकते हैं, लेकिन आखिर में यह खिलाड़ियों के टूर हैं। अगर उन्हें इससे फायदा हो रहा है तो इस पर कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिए। अगर वे इससे अच्छी कमाई कर सकते हैं तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता।"

उन्होंने कहा, "मतभेद हो सकते हैं, आपको लग सकता है कि मेरा टूर आपके टूर से बेहतर है, लेकिन अगर खिलाड़ियों को किसी भी टूर पर खेलने से फायदा हो रहा है, तो यह अच्छा है।" कपिल देव ने यह स्वीकार किया कि पीजीटीआई और आईजीपीएल दोनों के टूर्नामेंट साथ-साथ हो सकते हैं लेकिन इसके साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया है कि खिलाड़ियों को दोनों में से एक को चुनना होगा। उन्होंने इसके साथ ही कहा था आईजीपीएल खेलने का फैसला करने वाले खिलाड़ियों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article