स्पोर्ट्स

FIDE World Cup 2025 Champion: जावोखिर सिंडारोव बने फिडे विश्व कप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

उजबेकिस्तान के जावोखिर सिंडारोव ने बुधवार को चीन के वेई यी को हराकर फिडे विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया है। वो विश्व चैंपियन बनने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

Image

फिडे विश्व कप चैंपियन जावोखिर सिंडारोव (फोटो क्रेडिट @FIDE_chess X)

पणजी: उजबेकिस्तान के जावोखिर सिंडारोव ने बुधवार को चीन के वेई यी को हराकर फिडे विश्व कप जीत लिया। इससे वह 19 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। वेई यी ने सफेद मोहरों के साथ एक और आसान ड्रॉ खेला। लेकिन सिंडारोव ने दूसरे गेम में सफेद मोहरों से जीत दर्ज की।

सिंडारोव को मिली इतनी ईनामी राशि

युवा खिलाड़ी सिंडारोव ने 16वें वरीय के रूप में शुरुआत की थी और अब 120000 डॉलर (एक करोड़ रुपये से ज्यादा) की पुरस्कार राशि प्राप्त की। सिंडारोव और वेई दोनों कैंडिडेट्स में खेलेंगे। वेई को 85000 डॉलर की राशि मिली। सिंडारोव, वेई यी और रूस के एंड्री एसिपेंको ने इस विश्व कप से क्वालीफाई किया। उनके साथ अमेरिका के फैबियानो कारुआना, हॉलैंड के अनीश गिरी और जर्मनी के मैथियास ब्लूबाम भी होंगे। आर प्रज्ञानानंदा और हिकारू नाकामुरा का इसमें शामिल होना लगभग तय है।

कौन हैं जावोखिर सिंडारोव

जावोखिर सिंडारोव का जन्म उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 8 दिसंबर 2005 को हुआ था। 12 साल 10 महीने की उम्र में ग्रैंडमास्टर बनने वाले इतिहास के सबसे कम उम्र खिलाड़ी बने थे। सिंडारोव दो बार उज़्बेक राष्ट्रीय चैंपियन रहे हैं और 2022 में उज़्बेकिस्तान की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 44वें चेस ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता था। साल 2023 के अंत में उन्होंने पहली बार 2700 Elo रेटिंग मार्क पार किया और दुनिया के एलीट खिलाड़ियों की श्रेणी में आ गए।

(भाषा इनपुट के साथ)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article