स्पोर्ट्स

Wimbledon 2025: यानिक सिनर ने ने पहली बार जीता विंबलडन का पुरुष एकल खिताब, तोड़ा कार्लोस अल्कराज का हैट्रिक का सपना

दुनिया के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने कार्लोस अल्कराज को मात देकर विंबलडन 2025 का पुरुष एकल खिताब अपने नाम कर लिया। यह उनके करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है।

Image

यानिक सिनर (फोटो क्रेडिट AP)

लंदन: दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने कार्लोस अल्कराज को खिताबी मुकाबले में 4-6, 6-4,6-4,6-4 के अंतर से मात देकर पहली बार विंबलडन का पुरुष एकल खिताब जीत लिया है। इटली के 24 वर्षीय खिलाड़ी ने खिताबी मुकाबले का पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की और स्पेनिश खिलाड़ी अल्कराज को वापसी का मौका नहीं दिया। चार सेट तक चले मुकाबले में सिनर ने अपनी पकड़ बनाए रखी और अंत में खिताब अपने नाम कर लिया। यह उनके करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है।

अल्कराज का खिताबी हैट्रिक का सपना टूटा

सिनर की खिताबी जीत के साथ ही अल्कराज का विंबलडन में लगातार तीसरा खिताब जीतने का सपना टूट गया। साल 2023 और 2024 में अल्कराज ने नोवाक जोकोविच को मात देकर खिताब अपने नाम किया था। लेकिन सिनर ने उन्हें खिताबी हैट्रिक पूरी करने से रोक दिया।सिनर विंबलडन का एकल खिताब जीतने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी बने हैं। विंबलडन से पहले सिनर ऑस्ट्रेलियन ओपन(2024, 2025), यूएस ओपन(2024) का खिताब अपने नाम कर चुके थे।

पांच ग्रैंड स्लैम फाइनल में से चार में मिली जीत

साल 2024 से 2025 के बीच सिनर पांच ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे जिसमें से चार में उन्हें जीत मिली। अगर वो इस साल का फ्रेंच ओपन का खिताब जीत लिया होता तो वो लगातार चार ग्रैंड जीतने का अनोखा कारनामा कर लेते लेकिन अल्कराज ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article