स्पोर्ट्स

Nations League: इटली नेशंस लीग के फाइनल्स में, इंग्लैंड और जर्मनी ने ड्रॉ खेला

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 03:53 PM IST

Nations league Final: इटली की फुटबॉल टीम ने नेशंस लीग फाइनल्स में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं इंग्लैंड और जर्मनी ने ड्रॉ खेला है।

Image

इटली फुटबॉल टीम

लगातार दूसरी बार विश्व कप के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी इटली फुटबॉल टीम ने हंगरी को 2 . 0 से हराकर नेशंस लीग फाइनल्स में जगह बना ली है ।

इटली के लिये जियाकोमो रासपाडोरी और फेडरिको डिमार्को ने गोल दागे।

इटली, नीदरलैंड और क्रोएशिया ने अगले साल जून में नीदरलैंड में होने वाले फाइनल्स के लिये अंतिम चार में जगह बना ली है । पुर्तगाल और स्पेन में से भी एक टीम इसमें शामिल होगी जिन्हें मंगलवार को आपस में खेलना है ।

इंग्लैंड और जर्मनी ने वेंबले स्टेडियम पर 3 . 3 से ड्रॉ खेला । इंग्लैंड पिछले छह मैचों में से एक भी जीत नहीं सका है और नेशंस लीग में निचले चरण में खिसक गया । वहीं जर्मनी ने सात में से एक ही मैच जीता है । इटली ग्रुप ए3 में 11 अंक लेकर शीर्ष पर रहा।

End of Article