स्पोर्ट्स

FIH Pro Hockey League: भारतीय महिला हॉकी टीम का धमाकेदार प्रदर्शन, ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड को शूटआउट में हराया

FIH Pro Hockey League: एफआईएच प्रो लीग में भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। लीग में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को ओलंपिक चैंपियन और दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड को शूटआउट में हराया।

Image

भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी। (फोटो- Hockey India X)

Photo : Twitter

FIH Pro Hockey League: भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को ओलंपिक चैंपियन और दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड को शूटआउट में 2-1 से हराया और एफआईएच प्रो लीग के अपने घरेलू चरण का अंत जीत के साथ किया। निर्धारित समय के बाद दोनों टीम 2-2 से बराबरी पर थीं। पीन सैंडर्स (17वें मिनट) और फेय वैन डेर एल्स्ट (28वें मिनट) ने मध्यांतर तक नीदरलैंड को 2-0 की बढ़त दिला दी थी लेकिन भारत ने दीपिका (35वें मिनट) और बलजीत कौर (43वें मिनट) के शानदार गोल की मदद से वापसी करते हुए बराबरी हासिल कर ली।

शूटआउट में दीपिका और मुमताज खान ने भारत के लिए गोल किया जबकि गत चैंपियन नीदरलैंड के लिए मारिन वीन गोल करने वाली एकमात्र खिलाड़ी रहीं। भारत की अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने विरोधी टीम के कम से कम चार अच्छे प्रयासों को नाकाम करते हुए मेजबान टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।मेजबान टीम सोमवार को पहले चरण में नीदरलैंड से 2-4 से हार गई थी।

पंद्रह फरवरी से घरेलू चरण में खेले गए आठ मैचों में भारत ने मंगलवार के मैच सहित तीन जीते और पांच गंवाए। भारत ने एक मैच शूटआउट में गंवाया। भारत को शूट आउट में मिली जीत के लिए बोनस अंक मिला जिससे टीम एफआईएच प्रो लीग तालिका में सात मैच में 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

इग्लैंड की टीम सात मैच में 16 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही है।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article