स्पोर्ट्स

ऐतिहासिक पल! भारत के खिलाफ पहली बार फ्रेंडली फुटबॉल मैच खेलेगा ब्राजील , इस दिन होगी भिड़ंत

भारतीय फुटबॉल टीम 3 अक्टूबर, 2026 को कोलकाता के मशहूर साल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील के साथ एक ऐतिहासिक इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेलेगी। इसका ऐलान दोनों देशों के भारत और ब्राजील ने आधिकारिक तौर पर कर दिया है।

Image

भारत बनाम ब्राजील, फुटबॉल मैच (फोटो क्रेडिट AI Generated)

नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल टीम 3 अक्टूबर, 2026 को कोलकाता के मशहूर साल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील के साथ एक ऐतिहासिक इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेलेगी। इस खबर की पुष्टि ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) और ब्राज़ीलियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (CBF)ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए की है। यह पहला मौका होगा जब दोनों देशों की सीनियर टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। ब्राजील की सीनियर टीम भी इतिहास में पहली बार भारतीय सरजमीं पर खेलेगी। ब्राजील की U-17 टीम भारत में साल 2017 में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान 'सिटी ऑफ़ जॉय' के नाम से मशहूर कोलकाता में कई मैच खेली थी।

भारत में हैं ब्राजील के सबसे ज्यादा विदेशी प्रशंसक

भारत के खिलाफ कोलकाता में फ्रेंडली मैच खेलने का ऐलान करते हुए ब्राजील फुटबॉल फेडेरेशन (सीबीएफ) ने कहा, भारत में ब्राजील की टीम के सबसे ज्यादा विदेशी प्रशंसक हैं। सीबीएफ ने कहा, ब्राजील भारत के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। यह ऐतिहासिक मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगण (साल्ट लेक स्टेडियम) में होगा। कोलकाता को भारतीय फुटबॉल की राजधानी कहा जाता है। यहां पर कई बड़े फुटबॉल मैच आयोजित हुए हैं, जिनमें 2017 फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के दौरान ब्राजील की टीम के मैच भी शामिल हैं। साल 1984 में निर्मित इस स्टेडियम की क्षमता 63,000 दर्शकों की है। यहां नियमित रूप से देश के सबसे बड़े क्लब फुटबॉल डर्बी मैचों का आयोजन होता है।

बड़ी आबादी करती है ब्राजीलियाई खिलाड़ियों का समर्थन

CBF के बयान में कहा गया, ब्राज़ील का भारत दौरा इस क्षेत्र में टीम की जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है। भारतीय आबादी का एक बड़ा हिस्सा ब्राजील का समर्थन करता है और उसके स्टार खिलाड़ियों को पसंद करता है। भारत ब्राजील के बाहर सबसे बड़े ब्राजीलियाई फैन बेस के लिए जाना जाता है।' भारत दौरे से पहले,ब्राजील ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच खेलेगा। पहला मैच 25 सितंबर को टाउन्सविले के क्वींसलैंड कंट्री बैंक स्टेडियम में आयोजित होगा जबकि दूसरा मुकाबला चार दिन बाद 29 सितंबर को ब्रिस्बेन के सनकॉर्प स्टेडियम में खेला जाएगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article