स्पोर्ट्स

जर्मनी में भारतीय ग्रैंडमास्टर नारायणन का अपमान, चेकिंग के दौरान नंगे पैर खड़े रखा

  • Agency by: भाषा
  • Updated Nov 28, 2022, 07:40 PM IST

Indian grandmaster SL Narayanan insulted in Germany: भारतीय ग्रैंडमास्टर एस एल नारायणन को जर्मनी में सोमवार को बुंडेस्लिगा शतरंज लीग मैच के दौरान मेटल डिटेक्टर जांच के दौरान खेलने वाले कक्ष में नंगे पैर खड़े रहना पड़ा। जांच के दौरान बीप की आवाज आने के बाद नारायणन को जूते और मोजे उतारने पड़े।

Image

एस एल नारायणन (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

भारतीय ग्रैंडमास्टर एस एल नारायणन को जर्मनी में सोमवार को बुंडेस्लिगा शतरंज लीग मैच के दौरान मेटल डिटेक्टर जांच के दौरान खेलने वाले कक्ष में नंगे पैर खड़े रहना पड़ा।

जांच के दौरान बीप की आवाज आने के बाद नारायणन को जूते और मोजे उतारने पड़े । बाद में पता चला कि बीप की आवाज जमीन पर बिछे कारपेट के नीचे से आ रही थी।

इस तरह की जांच पहले भी हुई है लेकिन विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन ने जब से अमेरिका के ग्रैंडमास्टर हैंस नीमैन पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है, यह जांच कड़ी हो गई है ।

नारायणन ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं । मैं अगर चुप रहा तो खुद से और अन्य खिलाड़ियों से इंसाफ नहीं होगा जिनके साथ ऐसा ही अनुभव हुआ है।’’

End of Article