स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024 [Day 9], [4 August 2024] Schedule: नौवें दिन एक्शन दिखेंगे लक्ष्य सेन और लवलीना बोरगोहेन,ऐसा भारतीय दल का पूरा कार्यक्रम

Paris Olympics 2024 [Day 9], [4 August 2024] Schedule (ओलंपिक 2024 मैचों का शेड्यूल कल का), Indian Athelets Today Matches Live streaming, TV Telecast in India: भारत के लक्ष्य सेन और लवलीना बोरगोहेन रविवार को पेरिस ओलंपिक के नौवें दिन चुनौती पेश करेंगे। ऐसा है भारतीय दल का नौवें दिन का पूरा कार्यक्रम?

Image

पेरिस ओलंपिक 2024 के नौवें दिन का भारतीय दल का पूरा कार्यक्रम

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक 2024 का आज है नौवां दिन
  • लक्ष्य सेन, लवलीना बोरगोहेन और पुरुष हॉकी टीम पेश करेगी चुनौती
  • बोरगोहेन और लक्ष्य पक्का कर सकते हैं भारत के लिए दो मेडल

Paris Olympics 2024 [Day 9], [4 August 2024] Schedule: पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल की शुरुआत अच्छी रही थी। शूटिंग में भारत ने शुरुआत में ही तीन कांस्य पदक जीत लिए थे। लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन पदक जीतने में नाकाम रहे। शनिवार को मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने से चूक गईं। लेकिन भारतीय पुरुष हॉकी टीम से पदक की ओर बढ़ रही हैं। रविवार को भारतीय टीम ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में उतरेगी। उसके पास लगातार दूसरी बार ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने का शानदार मौका है। इसके इतर पिछले बार की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचकर कांस्य पदक जीतने को कोशिश करेंगी। जानिए पेरिस ओलंपिक के नौवें दिन भारतीय दल का कैसा है कार्यक्रम?

निशानेबाजी :

25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरूष क्वालीफिकेशन पहला चरण :विजयवीर सिद्धू और अनीश : 12 . 30 से

हॉकी :

भारत बनाम ब्रिटेन पुरूष हॉकी क्वार्टर फाइनल : दोपहर 01:30 से

एथलेटिक्स :

महिला 3000 मीटर स्टीपलचेस पहला दौर: पारुल चौधरी : 01:35 से

पुरुष लंबी कूद क्वालीफिकेशन: जेस्विन एल्ड्रिन: 02:30 से

मुक्केबाजी :

महिला 75 किलो क्वार्टर फाइनल: लवलीना बोरगोहेन बनाम चीन की लि कियान: दोपहर 03:02 से

बैडमिंटन:

पुरुष एकल सेमीफाइनल लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलेसन (डेनमार्क) दोपहर 03:30 से

पाल नौकायन :

पुरुष डिंगी रेस सात और आठ: विष्णु सरवनन, दोपहर 3:35 से

महिला डिंगी रेस सात और आठ: नेत्रा कुमानन, शाम 6:05 से।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article