दुनिया

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी; 15 लोगों की हुई मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Vietnam Boat Accident: वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव अचानक पलट गई। इस हादसे के तत्काल बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

Image

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलटी नाव

Photo : Twitter
  • Vietnam Boat Accident: वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव अचानक पलट गई। इस हादसे के तत्काल बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव हादसे में भारतीय नागरिकों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।
  • स्थानीय प्रशासन और बचाव दल प्रभावित लोगों की तलाश और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। हालांकि, नाव हादसा कैसे हुआ? अभी इसके बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव में 32 भारतीय नागरिक और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।
  • दूतावास ने कंट्रोल रूम किया स्थापित

  • दूतावास की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एक दुखद घटना में, वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। उसने कहा कि जानकारी और मदद मुहैया कराने के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के वाणिज्य दूतावास और हनोई स्थित भारतीय दूतावास में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।
  • In a tragic incident, a boat carrying several Indian tourists has capsized near Phu Quoc Island in Vietnam a few hours ago.

    Exact details of the incident are being ascertained as search and rescue operations by local authorities are ongoing.

    In order to provide information…

    — India in Vietnam (@AmbHanoi) July 11, 2026 ]]>
  • किन नंबरों पर करें फोन?

  • +84 36 281 7930

    +84 91 552 37 14

    +84 33 452 0414

    +84 91 308 9165
  • टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'मैं सालों से ईरान की हिट लिस्ट में...', ट्रंप की खुली चेतावनी- अगर मुझे मारने की कोशिश की तो भीषण तबाही होगी
  • स्थिति पर दूतावास की बारीक नजर

  • दूतावास मामले पर अपनी बारीक नजर बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है। नाव पलटने की घटना के तत्काल बाद आसपास मौजूद कई नौकाएं घटनास्थल पर पहुंचीं और पर्यटकों को बचाने की कोशिश करते हुए देखी गईं। स्थानीय समाचार के मुताबिक, एक नाव संचालक ने बताया कि उनकी नाव पांच मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि महज कुछ ही लोगों को होश था, जिन्हें बाहर निकाला गया है।
  • Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ता author

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

    End of Article