स्पोर्ट्स

SAFF Championship 2023: आसान नहीं होगी भारत की राह, लेबनान के खिलाफ कुछ ऐसा है रिकॉर्ड

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 28, 2023, 09:35 PM IST

SAFF Championship 2023: सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। धमाकेदार प्रदर्शन के बाद टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अब सेमीफाइनल में भारत का सामना लेबनान से होगा। लेकिन भारत की राह आसान नहीं होगी। आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच कैसा रहा है मुकाबला।

Image

भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी। (फोटो- भारतीय फुटबॉल टीम के ट्विटर से)

Photo : Twitter

SAFF Championship 2023: भारतीय फुटबॉल टीम धमाकेदार प्रदर्शन के साथ सैफ चैम्पियनशिप में आगे बढ़ रही है। भारतीय टीम टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में पाकिस्तान, नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अब टूर्नामेंट में भारत की राह कठिन दिख रही है। एक जुलाई को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना लेबनान से होगा। इससे पहले दोनों टीमें आठ बार आमने-सामने हो चुकी हैं।

लेबनान के खिलाफ भारत का ऐसा है प्रदर्शन

सैफ चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल से पहले भारत और लेबनान आठ बार आमने-सामने हो चुकी हैं। इसमें भारत को लेबनान के खिलाफ सिर्फ दो बार जीत मिली है, जबकि लेबनान को तीन बार जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच तीन मैच ड्रॉ भी रहा है।

भारत-लेबनान 17 दिन में तीसरी बार भिड़ेंगे

भारत और लेबनान की टीम पहली बार 11 सितंबर 1977 को प्रेसिडेंट्स कप में आमने सामने हुई थी। इस मुकाबले में भारत ने रोमांचक मुकाबले में 4-2 से जीत हासिल की थी। इसके बाद 2009 तक दोनों टीमों के बीच 6 मैच खेले गए। वहीं, इस साल की बात करें तो भारत महज 17 दिन में तीसरी बार आपस में भिड़ेंगे। इस साल पहली बार दोनों टीमों 15 जून को आमने-सामने हुई। यह मुकाबला ड्रॉ रहा था। वहीं, दूसरा मुकाबला 18 जून को खेला गया। इस मुकबले में भारत ने लेबनान के खिलाफ 2-0 से हराया था। यह दोनों मैच इंटरकांटिनेंटल कप के दौरान खेले गए थे।

भारत की नजर फिर खिताब पर

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम सैफ चैम्पियनशिप की सबसे सफल टीम है। भारत टूर्नामेंट में 14 बार हिस्सा लिया है और 8 बार खिताब पर कब्जा जमाया है। भारत ने 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015 और 2021 में चैम्पियन बनी थी। भारतीय टीम की नजर एक बार फिर खिताब पर है। वहीं, मालदीव ने 2008 और 2018 में, जबकि बांग्लादेश ने 2003 में खिताब जीता था।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article