भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs PAK Head to Head Record)
इन दोनों टीमों के बीच अब तक एशिया कप के इतिहास में कुल 20 बार टक्कर हुई है। इसमें से भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। भारतीय टीम ने इसमें से 12 मैच जीते हैं और वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम केवल 6 ही मैच जीत पाई है। ऐसे में भारतीय टीम इसका दबदबा जारी रखना चाहेगी। एशिया कप टी20 फॉर्मेट में अब तक केवल दो ही बार खेला गया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच चार मैच खेले गए हैं। इन चार मुकाबलों में तीन बार भारत को जीत मिली है और एक बार हार का सामना करना पड़ा है।
कितने बजे शुरू होगा एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच (IND vs PAK Asia Cup 2025 Match Timing)
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का यह मैच भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि 7.30 बजे होगा।
भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला (Asia Cup Final IND vs PAK Match Free On TV)
भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल मुकाबले को अगर आप फ्री में बिना किसी सब्सक्रिप्शन के देखना चाहते हैं तो आप इसे डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।
