स्पोर्ट्स

India vs Bangladesh AFC Asian Cup Highlights: बांग्लादेश के खिलाफ गोल करने में असफल रही भारतीय फुटबॉल टीम, मुकाबला रहा गोलारहित

India vs Bangladesh AFC Asian Cup Highlights: भारत और बांग्लादेश की फुटबॉल टीम ने 2027 एएफसी एशियाई कप क्वालीफाइंग दौर के रोमांचक मुकाबले में गोल रहित ड्रॉ खेला। दोनों टीमों की ओर से अंतिम समय तक गोल नहीं हो सका।

Image

बांग्लादेश के खिलाफ गोल करने की कोशिश में भारतीय खिलाड़ी। (फोटो- Indian Football Team X)

Photo : Twitter

India vs Bangladesh AFC Asian Cup Highlights: भारत और बांग्लादेश की फुटबॉल टीम ने मंगलवार को 2027 एएफसी एशियाई कप क्वालीफाइंग दौर के मैच में गोल रहित ड्रॉ खेला। बांग्लादेश पहले हाफ में थोड़ी बेहतर थी लेकिन उसे कोई स्पष्ट मौका नहीं मिला, उसने इस दौरान थोड़े अधिक आक्रामक मूव और कॉर्नर किक हासिल किए। लेकिन भारत ने अगले 45 मिनट में काफी बेहतर प्रदर्शन किया जिससे बांग्लादेश पर काफी दबाव बढ़ गया, लेकिन मौके बहुत कम थे।

भारत के गोलकीपर विशाल कैथ ने 12वें मिनट में गलती कर दी और उन्होंने गेंद को विपक्षी खिलाड़ी की ओर मार दी। मोहम्मद रिदोय ने मौके का फायदा उठाते हुए डिफ्लेक्शन से गेंद को खुले नेट में भेज दिया लेकिन सुभाषिश बोस गोल लाइन पर इसे रोकने में सफल रहे। भारत को सबसे अच्छा मौका 31वें मिनट में मिला, लेकिन लिस्टन कोलाको के क्रॉस पर उदांता सिंह का हेडर बांग्लादेश के गोलकीपर मितुल मार्मा को चकमा देने में विफल रहा।

भारत के लिए दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए बोस ने एक दूर से शानदार प्रयास किया, हालांकि 68वें मिनट में यह बांग्लादेश के गोलकीपर को चकमा देकर गोल करने से चूक गया। पांच मिनट बाद फारुख चौधरी का दाहिने पैर से लगाया शॉट बांग्लादेशी डिफेंडर से डिफ्लेक्ट होने के बाद थोड़ा दूर चला गया। 84वें मिनट में स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने बांग्लादेश के बॉक्स के अंदर एक फ्री हेडर हासिल किया लेकिन उनका प्रयास सफल नहीं हो सका।

बांग्लादेश के मिडफील्डर हमजा चौधरी इस समय इंग्लिश प्रीमियर लीग की टीम लीसेस्टर सिटी से ‘लोन’ पर शेफील्ड यूनाइटेड के लिए खेल रहे हैं। वह मैच के अधिकांश भाग में कुछ खास नहीं कर पाए। दोनों टीमें 18 नवंबर को बांग्लादेश में फिर से आमने-सामने होंगी। हालांकि भारत का अगला क्वालीफाइंग राउंड मैच 10 जून को कोवलून में हांगकांग के खिलाफ होगा। भारत को 2027 एशियाई कप क्वालीफाइंग तीसरे दौर के ग्रुप सी में बांग्लादेश, हांगकांग और सिंगापुर के साथ रखा गया है।घरेलू और प्रतिद्वंद्वी टीम के मैदान पर होने वाले छह मैच के बाद केवल शीर्ष टीम ही महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करती है।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article