स्पोर्ट्स

Australian Open 2023: प्रणय ने अपने ही देश के खिलाड़ी को मात देकर पहुंचे खिताबी मुकाबले में, अब इनसे होगा सामना

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 5, 2023, 03:31 PM IST

Australian Open 2023: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय का ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में प्रणय ने अपने ही देश के खिलाड़ी को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब फाइनल में प्रणय का सामना चीनी खिलाड़ी से होगा।

Image

जीत के बाद एचएस प्रणय। (फोटो- BAI Media Twitter)

Photo : Twitter

Australian Open 2023: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में आसान जीत हासिल की। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में प्रणय का सामना अपने ही देश के खिलाड़ी प्रियांशु राजावत से हुआ। दुनिया के 9वें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रियांशु को लगातार गेम में मात दी और खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब खिताबी मुकाबले में प्रणय को सामना चीन के 24 साल के वेंग होंग यांग से होगा।

लगातार गेम में जीते प्रणय

ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत बनाम भारत का मुकाबला खेला गया। प्रणय का सामना प्रियांशु से हुआ। प्रणय ने पहले राउंड में प्रियांशु को रोमांचक मुकाबले में 21-18 से हराया। वहीं, दूसरे राउंड में भी प्रणय का शानदार खेल जारी रहा और प्रियांशु को 21-12 से मात देकर आसान जीत हासिल की। दोनों खिलाड़ियों के बीच 43 मिनट तक मुकाबला चला।

प्रणय के खिलाफ प्रियांशु का रिकॉर्ड खराब

पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में प्रियांशु राजावत ने बड़ा उलटफेर कर सेमीफाइनल में जगह बनाए थे। प्रियांशु ने क्वार्टर फाइनल में भारत के दिग्गज खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को लगातार गेम 21-13, 21-8 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, एचएस प्रणय के खिलाफ प्रियांशु के रिकॉर्ड की बात करें तो बेहद खराब रहा है। इस मुकाबले से पहले दोनों खिलाड़ी एक बार आमने-सामने हुए थे। 2022 में खेले गए सयैद मोदी इंडिया इंटरनेशनल के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में प्रणय ने प्रियांशु को तीन गेम में शिकस्त दी थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article