स्पोर्ट्स

Explainer: विरोधियों की कमजोरी से लेकर फैशन तक, AI से पता कर रहे टेनिस स्टार; कुछ के लिए बना गेम चेंजर

एक तरफ जहां कई एक्सपर्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भविष्य के लिए खतरा बता रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ इसका उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। आपको जानकर हैरानी नहीं होनी चाहिए कि अब इसने अपनी पहुंच स्पोर्ट्स सेक्टर में भी बना ली है। खिलाड़ी विरोधी खिलाड़ियों की तकनीक से लेकर अपनी पर्सनैलिटी एनालिसिस तक कर रहे हैं।

Image

टेनिस कोर्ट पर एआई।

AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने मानव जाति की जिंदगी और जानकारी जुटाने का तरीका पूरी तरह से बदल दिया है। धीरे-धीरे यह अपनी पकड़ मजबूत करता जा रहा है। एक तरफ जहां कई एक्सपर्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भविष्य के लिए खतरा बता रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ इसका उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है।

आपको जानकर हैरानी नहीं होनी चाहिए कि अब इसने अपनी पहुंच स्पोर्ट्स सेक्टर में भी बना ली है। खिलाड़ी विरोधी खिलाड़ियों की तकनीक से लेकर अपनी पर्सनैलिटी एनालिसिस तक कर रहे हैं। खासकर, टेनिस में। अब टेनिस स्टार्स अपनी ट्रेनिंग, प्लानिंग और रोजमर्रा के कामों के लिए एआई का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, इसके यूज को लेकर खिलाड़ियों की राय अलग-अलग है।

AI से कर रहे पर्सनैलिटी एनालिसिस

कुछ इसे गेम चेंजर मानते हैं तो कुछ के मुताबिक यह मानव जाति को आलसी बना रहा है। द गार्डियन ने इसको लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी एमा राडुकानू AI की बड़ी फैन हैं। उन्होंने गार्डियन से बात करते हुए बताया कि वह अपनी पर्सनैलिटी एनालिसिस के लिए एआई का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने बताया कि उनके बारे में एआई द्वारा बताई गई जानकारी की सटीकता से हैरान थीं।

विरोधी खिलाड़ी की टेक्निक का लगा रहे पता

अमेरिका की जेसिका पेगुला ने गार्डियन से बात करते हुए बताया कि उनके पति कभी-कभी सिर्फ मजाक में उनके लिए विरोधी खिलाड़ियों की AI रिपोर्ट बनाते हैं। उनके मुताबिक, वह अपोनेंट्स के खेलने के स्टाइल और टेक्निक का पता लगाने के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। वह कहती हैं कि वह रिजल्ट को क्रास चेक करती हैं और AI जेनरेटेड रिपोर्ड उन्हें समराइज करने में मदद करता है।

एआई से मांग रहे फैशन टिप्स

2019 की यूएस ओपन चैंपियन बियांका आंद्रेस्कू ने एक विरोधी की रणनीति समझने के लिए एआई की मदद ली। वह बताती हैं कि एआई रिसर्च उनके लिए काफी मददागर साबित हुई। टेनिस जगत में एआई का इस्तेमाल सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है। इगा स्वातेक अपने ईमेल ड्राफ्ट करने के लिए इसका उपयोग करती हैं। वहीं, एलिना स्वितोलिना एआई से फैशन टिप्स लेते हुए यहां तक पूछ लिया कि उन पर कौन-कौन से रंग के कपड़े ज्यादा जंचेंगे।

ATP का 'टेनिस आईक्यू'

हाल ही में एटीपी ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन और शॉट क्वालिटी का डेटा निकालने के लिए 'टेनिस आईक्यू' प्लेफॉर्म लॉन्च किया है। यह खिलाड़ी की परफॉर्मेंस रेटिंग और शॉट क्वालिटी तय करने के लिए मैच के दौरान बहुत सारे डेटा को प्रोसेस करता है।

मेदवेदेव ने किया विरोध

इसके उलट काफी ऐसे टेनिस स्टार भी हैं जो AI जेनरेटिव आंकड़ों को नापसंद करते हैं। वह AI प्लेटफॉर्म के रिजल्ट को शक के नजरिये से देखते हैं। दिग्गज डेनियल मेदवेदेव ने एआई से कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर को हराने का तरीका पूछा। मेदवेदेव के मुताबिक, एआई की सलाह मजह किताबी थी, जिसे कोर्ट पर लागू करना लगभग नामुमकिन है।

पर्यवारण के लिए बताया खतरा

कई खिलाड़ी इससे दूरी बना रहे हैं। 2017 की फ्रेंच ओपन विजेता येलेना ओस्टापेंको का मानना है कि एआई लोगों को इतना आलसी बना रहा है कि वे सोफे पर बैठकर इसके सहारे जिंदगी जीना चाहते हैं। नाओमी ओसाका और कोको गॉफ जैसे सितारे पर्यावरण को लेकर भी चिंतित हैं। उनका कहना है कि एआई सर्वर को चलाने में भारी मात्र में पानी खर्च होता है। वे धरती के पानी को बचाना चाहती हैं, इसलिए इस तकनीक को बेवजह इस्तेमाल करके अपने क्लिक्स बर्बाद नहीं करना चाहती हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article