स्पोर्ट्स

FIP Promotion India Padel Open: आर्थर ह्यूगोनक और थॉमस स्वैक्स की जोड़ी ने शशांक नार्डे-आदित्य बख्शी को दी करारी मात

FIP Promotion India Padel Open: शशांक नार्डे और आदित्य बख्शी की भारतीय जोड़ी को एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन के शुक्रवार शाम खेले गए एक तरफा मुकाबले में आर्थर ह्यूगोनक और थॉमस स्वैक्स की फ्रांसीसी जोड़ी के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा।

Image

आर्थर ह्यूगोनक और थॉमस स्वैक्स

FIP Promotion India Padel Open: आर्थर ह्यूगोनक और थॉमस स्वैक्स की फ्रांसीसी जोड़ी ने शुक्रवार शाम को एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन में शशांक नार्डे और आदित्य बख्शी की भारतीय जोड़ी के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। अपने बेहतरीन कौशल और अनुभव का परिचय देते हुए फ्रांसीसी खिलाड़ियों ने भारतीय प्रतिद्वंद्वियों को मैच में कोई मौका नहीं दिया और 6-0, 6-0 के अंतर धमाकेगार अंदाज में मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय जोड़ी फ्रांसीसी खिलाड़ियों के खेल के पेस और सटीक खेल की बराबरी नहीं कर सकी और पूरे मैच में संघर्ष करती दिखी। फ्रांसीसी जोड़ी ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और आसानी से जीत अपने नाम कर ली।

आर्थर और थॉमस की जोड़ी ने अपने इस प्रदर्शन से आने वाले मुकाबलों के लिए विरोधियों को सावधान रहने के संकेत दे दिए हैं और खिताबी जीत के लिए अपनी दावेदारी भी पेश कर दी है। बेनेट यूनिवर्सिटी में आयोजित टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है और अब सभी की निगाहें अर्जुन उप्पल और ऋषि कपूर की भारतीय जोड़ी पर है जो शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं।

टाइम्स ग्रुप के एक प्रमुख संस्थान बेनेट यूनिवर्सिटी (बीयू) ने अंतरराष्ट्रीय पैडल टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला भारत का पहला विश्वविद्यालय बनकर इतिहास रच दिया है। एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन 21 से 24 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पुरुष युगल प्रतियोगिता के राउंड ऑफ 16 के मैच शुक्रवार को हुए हैं।

एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन, हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट, द टाइम्स ग्रुप, भारत की अग्रणी मीडिया कंपनी और पैडल लीग प्राइवेट लिमिटेड (पीटीएल स्पोर्ट्स ग्रुप की सहायक कंपनी) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसे इंटरनेशनल पैडल फेडरेशन (एफआईपी) द्वारा मंजूरी दी गई है और यह महत्वपूर्ण आयोजन भारत के खेल कैलेंडर में एक रोमांचक जुड़ाव का प्रतीक है। यह भारत में एफआईपी द्वारा आयोजित पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है, जो देश के पैडल इतिहास में एक प्रमुख बेंचमार्क है। पैडल भारत में अपने शुरुआती चरण में है और पिछले सात वर्षों में इस खेल में काफी विकास हुआ है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article