Hockey World Cup 2026 Team Pools: नीदललैंड्स के एम्स्टर्डम में स्थित वैगनर स्टेडियम में आयोजित एक आधिकारिक ड्रॉ समारोह में एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए टीमों के पूल का ऐलान कर दिया गया। हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। आगामी विश्व कप के दौ आयोजन स्थलों का भी चुनाव किया गया है। एम्स्टर्डम के वैगनर और बेल्जियम के वेव्रे में नये बने हॉकी एरिना बेलफियस में मुकाबले खेले जाएंगे।
मेंस और विमेंस के लिए चार-चार पूल बनाए हैं। हर पूल में चार-चार टीम शामिल हैं। हॉकी के चाहने वालों के अच्छी खबर है कि उन्हें मेंस हॉकी के विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमों को एक ही पूल में रखा गया है।
विमेंस टीम पूल-
पूल- एः नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, चिली जापान (नीदरलैंड में मैच खेलेंगे)
पूल-बीः अर्जेंटीना, जर्मनी, अमेरिका, स्कॉटलैंड (बेल्जियम में मैच खेलेंगे)
पूल-सीः बेल्जियम, स्पेन, न्यूजीलैंड, आयरलैंड (बेल्जियम में मैच खेलेंगे)
पूल-डीः चीन, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका (नीदरलैंड में मैच खेलेंगे)
मेंस टीम पूल-
पूल-एः नीदरलैंड, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान (नीदरलैंड में मैच खेलेंगे)
पूल-बीः बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया (बेल्जियम में मैच खेलेंगे)
पूल-सीः ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका (बेल्जियम में मैच खेलेंगे)
पूल-डीः इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, वेल्स (नीदरलैंड में मैच खेलेंगे)
हॉकी वर्ल्ड कप का कब आएगा शेड्यूल
एफआईएच हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड 2026 का आयोजन 15 से 30 अगस्त 2026 तक एम्स्टर्डम और वेवर में किया जाएगा। मैचों का पूरा कार्यक्रम 18 मार्च को घोषित किया जाएगा।
मैस्कट का भी हुआ अनावरण
हॉकी विश्व कप के पूल के ऐलान के साथ-साथ मैस्कट का भी अनावरण किया गया। हॉकी के आनंद, टीम वर्क और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करने वाले दो चंचल और ऊर्जावान मैस्कट का अनावरण किया गया। मेंस और विमेंस के लिए अलग-अलग मैस्कट रखे गए हैं। हॉकी गेंद और दुनिया की गोल आकार के ये मैस्कट इस बात का प्रतीक हैं कि हॉकी कैसे दुनिया के हर कोने से लोगों को एक साथ लाती है। इन मैस्कट के नाम सुझाने के लिए फैंस को आमंत्रित करने के लिए जल्द ही एक अभियान शुरू किया जाएगा।
