डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारतीय समयनुसार रविवार देर रात 12.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीम पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में भिड़ने वाली है। इस मुकाबले को टीवी पर यूनाईट-8 स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जी-5 पर देख सकते हैं। इस मुकाबले को आप फ्री में भी देख सकते हैं। चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले को फ्री में कैसे और कहां देखा जा सकता है।
सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 और स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराया था। नॉकआउट मैचों में अर्जेंटीना के प्रदर्शन को देखा जाए तो निश्चित तौर पर आज के मुकाबले में अर्जेंटीना का पलड़ा भारी है, लेकिन स्पेन की डिफेंस को भेद पाना मेसी एंड कंपनी के लिए आसान नहीं होगा। स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान केवल एक गोल कंसीड किया है और ये उसकी ताकत बताती है।
सेकेंड हाफ में अर्जेंटीना का जादू
इस पूरे टूर्नामेंट में अर्जेंटीना ने पूरे 19 गोल दागे हैं और 19 में से 12 गोल उसने 75वें मिनट के बाद किया है और यही नॉकआउट मैच में उसकी जीत का मंत्र रहा है। फाइनल में एक बार फिर अर्जेंटीना की कोशिश सेकेंड हाफ में विरोधी टीम पर हावी होने की होगी। यदि आप इस फाइनल मुकाबले को देखन चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब खेला जाएगा अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल (Fifa World Cup Final 2027 Date)
फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई, रविवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल (Fifa World Cup Final 2027 Venue)
फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी क्षमता 80,000 से ज्यादा है।
कितने बजे शुरू होगा अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल (Fifa World Cup Final 2027 Timing)
फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई, रविवार को भारतीय समयनुसार देर रात 12.30 बजे शुरू होगा।
टीवी पर कहां देखें अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल (Fifa World Cup Final 2027 on TV)
फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को आप टीवी पर United8 Sports चैनल पर देख सकते हैं।
कहां देखें अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा वर्ल्ड कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (Fifa World Cup Final 2027 Live Streaming)
फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप Zee-5 ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।
फ्री में कहां देखें अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा वर्ल्ड कप फाइनल (Fifa World Cup Final 2027 Free)
फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को अगर आप फ्री में देखना चाहते हैं तो इसे आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश होना चाहिए। डीडी-स्पोर्ट्स पर फाइनल मुकाबले का प्रसारण किया जाएगा।
