स्पोर्ट्स

FIFA World Cup 2026 ENG vs CON: हैरी केन ने बचाई इंग्लैंड की लाज, रोमांचक मुकाबले में कांगो को पटखनी देकर की प्री-क्वार्टर फाइनल में एंट्री

इंग्लैंड ने कप्तान हेरी केन के दोहरे गोल की मदद से अटलांटा में खेले गए रोमांचक नॉकआउट मुकाबले में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो को 2-1 के अंतर से मात देकर फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ -16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) में एंट्री कर ली है।

Image

हैरी केन

Photo : AP

अटलांटा: इंग्लैंड ने कप्तान हेरी केन के दोहरे गोल की मदद से अटलांटा में खेले गए रोमांचक नॉकआउट मुकाबले में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो को 2-1 के अंतर से मात देकर फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ -16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) में एंट्री कर ली है। मैच में इंग्लैंड और कांगो के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मैच में कांगो ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत करते हुए सातवें मिनट में ही गोल करके 1-0 की बढ़त बना ली। कांगो के लिए गोल ब्रायन सिपेंगा ने किया।

हैरी कैन बने इंग्लैंड के हीरो

मैच के फर्स्ट हाफ का अंत कांगो (Congo DR) की 1-0 की बढ़त के साथ हुआ। सेकेंड हाफ में में स्कोर लाइन 75वें मिनट तक ऐसी ही थी लेकिन इंग्लैंड के कप्तान हेरी केन अपनी टीम और फैन्स के लिए मसीहा बनकर उभरे। उन्होंने एंथनी गोर्डन(Anthony Gordon) के क्रॉस को गोल में तब्दील करके इंग्लैंड को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने बढ़े हुए जोश के साथ कांगो पर दबाव बनाने की पुरजोर कोशिश की और मैच के 88वें मिनट में एक बार फिर केन ने एक और गोल करके अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इस बार भी गोल करने में उनका सहयोग एंथनी गोर्डन ने किया और अपनी टीम को बड़े उलटफेर का शिकार होने से बचा लिया। इंग्लैंड की टीम ने प्री क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर ली है। राउंड ऑफ -16 में अब उसकी भिड़ंत सह मेजबान मैक्सिको से होगी।

36 साल बाद इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी ने किया ये कारनामा

हैरी केन ने कांगो के खिलाफ दो गोल करके रिकॉर्ड बुक्स में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। साल 1990 के बाद वो फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में दो गोल करने वाले गैरी लिंकर के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। लिंकर ने 1990 में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कैमरन के खिलाफ दो गोल दागे थे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article