दोहा: कतर की मेजबानी में आयोजित होने जा रहे फीफा विश्व कप 2022 का आगाज अल खोर के अल बायत स्टेडियम में रविवार (20 नवंबर) को शाम 8:00 बजे रंगारंग समारोह के साथ शुरू हुआ। कलाकारों ने उद्धाटन समारोह में अपने प्रदर्शन से चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के दौरान वाका वाका और कप ऑफ लाइफ जैसे लोकप्रिय गीतों की धुनें भी सुनाईं दीं और कतर की लोक संस्कृति की झलक दिखाई दी।
शकीरा और रॉड स्टीवर्ट ने किया समारोह में शामिल होने से इनकार
उद्घाटन समारोह में शिरकत करने से दुआ लीपा, शकीरा और रॉड स्टीवर्ड जैसे दिग्गज कलाकारों ने इनकार कर दिया था। इस वजह से भी लोगों की नजरें उद्धाटन समारोह पर टिकी थीं। 60 हजार दर्शकों की उपस्थिति में आयोजित हुए उद्घाटन समारोह के सफल आयोजन के पीछे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर और लाइट टेक्नीशियन्स सहित कुल 900 लोगों की एक टीम था। जिन्होंने अपने अथक प्रयास से इस समारोह को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।
George-Freeman
मॉर्गन फ्रीमैन बने सूत्रधार
उद्धाटन समारोह की शुरुआत पूरी दुनिया को एक परिवार बताते हुए हुई। इस दौरान मशहूर हॉलीवुड अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन सूत्रधार की भूमिका नजर आए। इसके बाद कार्यक्रम के दौरान इससे पहले आयोजित सभी फीफा विश्व कप के शुभंकरों को प्रदर्शित किया गया। अंत में 22वें फीफा विश्व कप का मैस्कॉट लईब आसमान से मैदान पर उतरा।
Mascot
जंग कुक ने दी प्रस्तुति
इसी दौरान फीफा के रिकी मॉर्टीन के कप ऑफ लाइफ और शकीरा के वाका वाका गीत पर भी कलाकारों ने प्रस्तुति दी और फुटबॉल प्रशंसकों के मन में पुरानी यादें ताजा कर दीं। इसके बाद फुटबॉल विश्व कप 2022 के आधिकारिक तौर पर आगाज की आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई। कोरिया के प्रसिद्ध बीटीएस बैंड के सिंगर जंग कुक ने बेहतरीन गीत गाकर समारोह में चार चांद लगा दिए।
बीटीएस सिंगर जंग कुक

Fireworks
