स्पोर्ट्स

FIFA World Cup 2022 Match schedule 23 November, Live streaming: आज जर्मनी-स्पेन समेत 8 टीमें भिड़ेंगी, जानिए कब-कहां देखें लाइव मैच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2022, 07:00 AM IST

CRO vs MOR, GER vs JAP, Spain vs Costa Rica, BEL vs CAN, FIFA World Cup 2022 Football Live Streaming Schedule 23rd November, Dream 11 Predication Today Match: आज फीफा वर्ल्ड 2022 का चौथा दिन है। बुधवार को दो ग्रुप के मैच खेले जाएंगे, जिसमें आठ टीमें मैदान पर उतरेंगी। जानिए, भारत में इन मैचों का लाइव प्रसारण आप कब और कहां देख सकते हैं

Image

जर्मनी के खिलाड़ी

FIFA World Cup Today Matches, 23rd November 2022: कतर में फीफा वर्ल्ड वर्ल्ड 2022 खेला जा रहा है। विश्व कप का खुमार फुटबॉल फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। मंगलवार को टूर्नामेंट में उस वक्त बड़ा उलटफेर हो गया, जब सऊदी अरब ने लियोनस मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना टीम को शिकस्त दे दी। दो बार की वर्ल्ड चैंपयिन अर्जेंटीना को 2-1 से हार का मुंह देखना पड़ा। अब जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा तो रोमांच में और इजाफा होने की उम्मीद है।

बुधवार को दो ग्रुप के मैच खेले जाएंगे, जिसमें आठ टीमें मैदान पर उतरेंगी। कई धाकड़ टीमों पर सभी की निगाहें होंगी। चलिए, आपको आज फुटबॉल वर्ल्ड कप में खेले जाने वाले मैचों के बारे में बताते हैं।

आज फीफा विश्व कप 2022 में कौन-कौन सी टीमों के मुकाबले होंगे? (Today matches in FIFA World Cup 2022?)

फीफा विश्व कप 2022 में बुधवार को ग्रुप एफ से मोरक्को बनाम क्रोएशिया, ग्रुप ई से जर्मनी बनाम जापान, ग्रुप ई से स्पेन बनाम कोस्टा रिका और ग्रुप एफ से बेल्जियम-कनाडा की टक्कर होगी।

आज फीफा विश्व कप 2022 में किन मैदानों पर मैच आयोजित होंगे? (Today Where the matches will be played in FIFA World Cup 2022?)

आज मोरक्को-क्रोएशिया का मैच अल बायत स्टेडियम, जर्मनी-जापान का मुकाबला खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम, स्पेन-कोस्टा रिका का मुकाबला अल थुमामा स्टेडियम और बेल्जियम बनाम कनाडा मुकाबला अहमद बिन अली स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

आज फीफा विश्व कप 2022 के मुकाबले भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे शुरू होंगे? (FIFA World Cup 2022 today matches Indian timings?)

आज भारतीय समय के मुताबिक मोरक्को और क्रोएशिया की भिड़ंत दोपहर 3.30 बजे से होगी। जर्मनी और जापान का आमना-सामना शाम 6.30 बजे से होगा। स्पेन और कोस्टा का मैच रात 9.30 बजे से खेला जाएगा। वहीं, बेल्जियम-कनाडा की भिड़ंत देर रात 12.30 बजे शुरू होगी।

भारत में किस टीवी चैनल पर फीफा विश्व कप 2022 के मुकाबले देखें? (Which tv channel will broadcast FIFA World Cup 2022 channel in India?)

भारत में फीफा विश्व कप 2022 का टीवी पर प्रसारण स्पोर्ट्स18 और स्पोर्ट्स18 एचडी चैनल पर हो रहा है।

भारत में फीफा विश्व कप 2022 की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where can we watch FIFA World Cup 2022 Live streaming in India?)

भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2022 की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। ये लाइव स्ट्रीमिंग आप बिना सब्सक्रिप्शन के देख सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article