स्पोर्ट्स

CRO vs JAP: फीफा विश्व कप 2022 के पहले पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया ने जापान को हराया, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 5, 2022, 11:39 PM IST

Croatia vs Japan, FIFA World Cup 2022, Round of 16: क्रोएशिया और जापान के बीच खेले गए फीफा विश्व कप 2022 के राउंड ऑफ 16 नॉक आउट स्टेज मुकाबले में दिलचस्प भिड़ंत दिखी। रेगुलेशन टाइम में दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से ड्रॉ रहा, उसके बाद मैच अतिरिक्त समय में गया। इसके बाद क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में मैच जीता।

Image

क्रोएशिया ने जापान को पेनल्टी शूटआउट में हराया (AP)

Croatia (CRO) vs Japan (JAP), FIFA World Cup 2022 Round of 16: सोमवार को फीफा विश्व कप 2022 के राउंड ऑफ 16 (नॉक आउट) में क्रोएशिया और जापान के बीच मुकाबला खेला गया। मैच से पहले ऐसा लग रहा था कि क्रोएशियाई टीम जापान पर भारी पड़ेगी लेकिन जापान की टीम ने भी करारा जवाब दिया। मैच अतिरिक्त समय में गया। यहांं भी नतीजा बराबर पर बरकरार रहा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट हुआ जिसमें क्रोएशिया ने 3-1 से बाजी मार ली और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

निर्धारित 90 मिनट का खेल शुरू हुआ तो वहां जापान ने पहले हाफ में ही शुरुआती बढ़त हासिल करते हुए क्रोएशिया को सन्न कर दिया। जापान की तरफ से उनके अनुभवी स्टार डाइजेन मैडा ने 43वें मिनट में गोल के बेहद करीब से स्कोर करते हुए जापान को 1-0 की अहम बढ़त दिला दी।

इसके बाद दूसरे हाफ की शुरुआत हुई जहां क्रोएशियाई टीम पिछड़ रही थी। लेकिन 55वें मिनट में क्रोएशिया के स्टार खिलाड़ी इवान पेरिसिच ने शानदार गोल करते हुए अपनी टीम को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। स्कोर अब 1-1 से बराबर थे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 90 मिनट के अंत तक संघर्ष हुआ लेकिन कोई भी टीम इस ड्रॉ को तोड़ने में सफल नहीं हुई। नतीजतन मैच अतिरिक्त समय में ढकेला गया। जहां 15-15 मिनट के दो हाफ में फिर से टक्कर होनी थी।

अतिरिक्त समय का हाल भी ऐसा ही रहा। दोनों टीमों ने 120वें मिनट तक खूब संघर्ष किया लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही। इसके बाद नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकाला गया जहां क्रोएशिया ने 3-1 से जीत दर्ज कर ली।

पेनल्टी शूटआउट का नतीजा

जापान की पहली पेनल्टी - जापान के टाकूमी चूक गए

क्रोएशिया की पहली पेनल्टी - व्लासिक ने गोल कर दिया (स्कोरः 0-1)

जापान की दूसरी पेनल्टी - मिटोमा गोल करने से चूके

क्रोएशिया की दूसरी पेनल्टी - ब्रोजोविच ने गोल कर दिया (स्कोरः 0-2)

जापान की तीसरी पेनल्टी - जापान के असानो ने गोल कर दिया

क्रोएशिया की तीसरी पेनल्टी - लिवाजा गोल से चूक गए (स्कोरः 1-2)

जापान की चौथी पेनल्टी - जापान के माया योशिदा चूक गए

क्रोएशिया की चौथी पेनल्टी - मारियो पासालिच ने गोल कर दिया (फाइनल स्कोरः 1-3)

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article