क्रिकेट

ZIM vs IRE Test Highlights: जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को आयरलैंड का करारा जवाब, पहली पारी में चुनौतीपूर्ण स्कोर

ZIM vs IRE Test Highlights: आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे इकलौते टेस्ट का पहला दिन धमाकेदार रहा। पहले दिन बल्ले और गेंद का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। आयरलैंड ने जहां पहली पारी में 250 से पार का स्कोर खड़ा किया वहीं आखिरी सेशन में जिम्बाब्वे को एक झटका देकर दबाव बनाने की कोशिश की।

Image

जिम्बाब्वे और आयरलैंड पहला टेस्ट (साभार-x)

ZIM vs IRE Test Highlights: जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच बुलावायो में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल मेहमान टीम के नाम रहा। आयरलैंड ने हिम्मत दिखाते हुए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन जिम्बाब्वे के गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने इसे गलत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ा।

शुरुआत के 5 विकेट आयरलैंड ने 31 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे, लेकिन पहले टकर और मैक्ब्रायन और बाज में मैक्ब्रायन और एडेअर ने साझेदारी कर अपनी टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचा दिया। आयरलैंड ने पहली पारी में एंडी मैक्ब्रायन के 90 और मार्क एडेअर के 78 रन की पारी के दम पर 260 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 7 विकेट चटकाए।

जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे ने 1 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। खेल खत्म होने तक ताकुदज़्वानाशे काइटानो 26 और निक वेल्च 33 रन बनाकर नाबाद हैं। जिम्बाब्वे का एकमात्र विकेट बेन करन के रुप में गिरा जो 12 रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी के आधार पर जिम्बाब्वे 188 रन पीछे है और उसके 9 विकेट सुरक्षित हैं। टेस्ट का दूसरा दिन रोमांचक रहने की उम्मीद है। जहां एक ओर जिम्बाब्वे की कोशिश ज्यादा से ज्यादा स्कोर खड़ा कर आयरलैंड को दबाव में लाने की होगी, वहीं आयरलैंड अगर शुरुआती सेशन में एक-दो विकेट जल्दी लेने में कामयाब हो जाती है तो वह मैच में अपनी पकड़ बना सकता है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article