क्रिकेट

IND vs PAK: युजवेंद्र चहल ने उस्मान तारिक के लिए मजे, कार्टून पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से है। कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में यह हाई-वोल्टेज मुकाबला आयोजित है। मैच से पहले पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक की खूब चर्चा है। उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर गजब का हाईप बना हुआ था। वहीं, मैच से पहले युजवेंद्र चहल की एक पोस्ट वायरल हो गई। इस पोस्ट में चहल ने तारिक के मजे लिए हैं।

Image

युजवेंद्र चहल ने लिए तारिक के मजे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच खेलने जाने वाले महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने उस्मान तारिक के मजे लिए। चहल ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर तारिक के गेंदबाजी में पॉज लेने की रणनीति का मजाक उड़ाया। चहल का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से है। कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में यह हाई-वोल्टेज मुकाबला आयोजित है। मैच से पहले पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक की खूब चर्चा थी। उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर गजब का हाईप बना हुआ था।

सूर्या ने कराई प्रैक्टिस

मैच से पहले भारतीय टीम ने नेट सेशन में उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को टैकल करने के लिए खूब प्रैक्टिस की। सूर्या ने भी गेंद हाथ में लेकर रुक-रुक कर गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को प्रैक्टिस कराई। वहीं, मैच से पहले युजवेंद्र चहल ने उस्मान तारिक के मजे लिए हैं।

चहल ने लिए मजे

युजवेंद्र चहल ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर युजवेंद्र बल्लेबाज बने हैं और तारिक उनको गेंदबाजी कर रहे हैं। पोस्ट में तारिक को उनके पॉज वाले एक्शन में दिखाया गया है। वहीं, चहल पिच पर अपने सिग्नेचर पोज में लेटे हुए हैं और उसमें स्टैच्यू लिखा हुआ है। पोस्टर पोस्ट करते हुए युजवेंद्र चहल ने कैप्शन दिया, 'खेलने का सबसे अच्छा तरीका।'

भारत ने करेगा सरेंडर

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले कप्तान सूर्या से उस्मान तारिक को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर सूर्या ने कहा था- 'कभी-कभी परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस प्रश्‍न आ जाते हैं तो उस प्रश्न को छोड़ तो नहीं सकते। हम उस्‍मान तारिक को खेलने का ट्राई करेंगे। हम सरेंडर तो नहीं कर सकते हैं। हम पाकिस्‍तान से टकराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।'

टीम इंडिया में दो बदलाव

हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करते हुए अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव को जगह दी है। वहीं, संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ा है।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article