क्रिकेट

T20 World Cup के लिए टीम इंडिया में वापसी करते ही युजवेंद्र चहल का हाल हुआ बेहाल

टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम में वापसी करने वाले स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का हाल हैदराबाद के खिलाफ बेहाल हो गया। उन्होंने करियर के 300वें मुकाबले में आईपीएल करियर का सबसे महंगा स्पेल फेंका।

Image

युजवेंद्र चहल(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • युजवेंद्र चहल का हुआ हैदराबाद के खिलाफ हाल बेहाल
  • 4 ओवर में युजी ने लुटाए बगैर सफलता के 62 रन
  • फेंका आईपीएल करियर का अपना सबसे महंगा स्पेल

हैदराबाद: आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम में वापसी करने के बाद आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मुकाबले में युजवेंद्र चहल का हाल बेहाल हो गया। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने चहल की गेंदों की बखिया उधेड़ दी और 4 ओवर में उन्होंने 62 रन लुटा दिए। चहल कोई विकेट अपने नाम नहीं कर सके उनकी गेंदों पर हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 4 चौके और 6 छक्के जड़ दिए। करियर 300वां टी20 मैच चहल के लिए बुरे सपने की तरह साबित हुआ। उन्होंने इस मुकाबले में अपने आईपीएल करियर का सबसे खराब स्पेल चहल ने अपने नाम कर लिया।

नीतीश रेड्डी ने लगाई जमकर धुनाई

20 साल के नीतीश कुमार रेड्डी ने युजवेंद्र चहल की जमकर धुनाई लगाई। पारी के 13वें ओवर में गेंदबाजी करने आए युजवेंद्र चहल की गेंद पर पहले ही ट्रेविस हेड हल्ला बोल चुके थे लेकिन जब नीतीश को मौका मिला तो उन्होंने उनके ओवर में दो चौके और दो छक्के सहित कुल 21 रन बटोर लिए। ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। इससे पहले ट्रेविस हेड ने चहल के नौवें ओवर की आखिरी तीन गेंद पर दो छक्के और एक चौका जड़ा था। यहीं से चहल की लय बिगड़ती दिखी।

राजस्थान के रहे हैं सीजन में सबसे सफल गेंदबाज, इकोनॉमी और औसत बंटाधार

आईपीएल 2024 में युजवेंद्र चहल लगातार विकेट चटका रहे हैं। पर्पल कैप की रेस में वो लगातार बने हुए हैं। नौवें ओवर की आखिरी तीन गेंद पर दो छक्के और एक चौका जड़ दिया। 10 मैच में दूसरी बार चहल कोई विकेट नहीं हासिल कर सके। इससे पहले लखनऊ के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 41 रन देकर चहल कोई विकेट नहीं हासिल कर सके थे। विकेट रहित रहने का ये सिलसिला हैदराबाद में भी जारी रहा। आईपीएल 2024 में खेले 10 मैच की 10 पारियों में चहल 28.30 के औसत और 9.68 की इकोनॉमी के साथ 13 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। चहल राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article