क्रिकेट

40 की उम्र में इस बल्लेबाज ने खेली तूफानी पारी, कर दी छक्के-चौके की बरसात

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 29, 2023, 08:55 AM IST

Zimbabwe Afro T10 2023, Durban Qalandars vs Johannesburg Buffaloes: जिम्बाब्वे एफ्रो टी 10 लीग में डरबन कलंदर्स का सामना जोहान्सबर्ग बफेलोज हुआ। इस मुकाबले में 40 साल के भारतीय ऑलराउंडर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई।

Image

यूसुफ पठान। (फोटो- टी20 लीग के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Zim Afro T10 2023, Durban Qalandars vs Johannesburg Buffaloes: क्रिकेट मैदान पर विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले भारतीय ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सबको चौंका दिया। 40 की उम्र में युवा जैसी बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जिम्बाब्वे जिफ्रो टी10 में जीत दिलाई। जोहान्सबर्ग बेफलोज की ओर से खेलते हुए यूसुफ पठान ने 307.69 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने महज 26 गेंदों पर 5 चौके और 8 लंबे-लंबे छक्के की मदद से नाबाद 80 रन की पारी खेली। उनके इस विस्फोटक पारी की मदद से जोहान्सबर्ग बफेलोज ने जीत हासिल की।

एक गेंद शेष रहते जीता जोहान्सबर्ग

टी10 लीग के क्वालीफायर-1 में जोहान्सबर्ग बफेलोज का सामना डरबन कलंदर्स से हुआ। जोहान्सबर्ग बफेलोज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलने उतरी डरबन कलंदर्स ने 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। नूर अहमद ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। 141 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोहान्सबर्ग बफेलोज ने एक गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

अंतिम ओवर में आमिर महंगे साबित

अंतिम ओवर में जोहान्सबर्ग बफेलोज को जीत के लिए 19 रन की जरूर थी। कलंदर्स की ओर से मोहम्मद आमिर गेंदबाजी करने आए। आमिर का पहला गेंद मुश्फिकुर रहीम ने खेला और यूसुफ को स्ट्राइक दिया। इसके बाद यूसुफ ने आमिर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद तीसरी गेंद पर चौका, चौथी गेंद पर दूसरा छक्का और पांचवीं गेंद पर दूसरा चौका जड़ कर मैच पर कब्जा जमाया। इसी के साथ आमिर ने अंतिम ओवर में कुल पांच गेंदों पर 21 रन दिए।

जोहान्सबर्ग का फाइनल में इस टीम से मुकाबला

डरबन कलंदर्स को रोमांचक मुकाबले में हराकर जोहान्सबर्ग बफेलोज की टीम टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंच गई है। शनिवार की रात में होने वाले खिताबी मुकाबले में जोहान्सबर्ग बफेलोज का सामना डरबन कलंदर्स से होगा। यह मुकाबला रात 8.30 बजे से शुरू होगा।

दो वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे यूसुफ

2007 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर यूसुफ पठान दो वर्ल्ड कप में जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। वे 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में शामिल थे। 2012 के बाद उनको इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। यूसुफ ने 57 वनडे में 810 रन, जबकि 22 टी20 में 236 रन बनाए थे। इसके अलावा वनडे में 33 विकेट और टी20 में 13 विकेट उनके नाम है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article