क्रिकेट

IND vs ZIM: प्लेइंग-11 में वापसी करते ही यशस्वी जायसवाल ने मचाया धमाल, रोहित शर्मा को इस मामले में पीछे छोड़ा

यशस्वी जायसवाल ने जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले की प्लेइंग-11 में एंट्री करते ही साल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस रेस में उन्होंने इब्राहिम जादरान और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा।

Image

यशस्वी जायसवाल (साभार Zimbabwe Cricket)

KEY HIGHLIGHTS
  • यशस्वी ने जिंब्बावे के खिलाफ खेली 27 गेंद में 36 रन की पारी
  • बने साल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
  • रोहित शर्मा और इब्राहिम जादरान को पीछे छोड़ा

टी20 विश्व कप 2024 के दौरान बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करने वाले बांए हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जिंब्बावे के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 में प्लेइंग-11 में वापसी की। मैदान पर वापसी करते ही यशस्वी ने 27 गेंद में 36 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े।

साल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

यशस्वी ने अपनी इस पारी के दौरान साल 2024 में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के मामले में अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को पीछे छोड़ दिया। यशस्वी के नाम साल 2024 में तीनों फॉर्मेट में कुल 848 रन हो गए हैं। जादरान के नाम 844 रन हैं। इस सूची में रोहित शर्मा और श्रीलंका के कुसल मेंडिस 833 रन के साथ तीसरे पायदान पर हैं। वहीं अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज 773 रन के साथ चौथे और पाकिस्तान के बाबर आजम 709 रन के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

ऐसा रहा है यशस्वी का साल 2024 में प्रदर्शन

यशस्वी ने साल 2024 में यशस्वी ने 6 टेस्ट की 11 पारियों में 74 के औसत से 740 रन बनाए हैं। वहीं 3 अंतरराष्ट्रीय टी20 में 108 रन 36 के औसत से बनाए हैं। उनके नाम 14 पारियों में 848 रन हो गए हैं। इसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 214 रन रहा है। ये पारी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में खेली थी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article