बिजनेस

सोने का भाव आज का (9 अक्टूबर 2026): आज सुबह क्या है रेट, दिल्ली समेत अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K की कीमत

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 9 October 2026: पटना, लखनऊ, दिल्ली-NCR समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 9 October 2026: सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज (शुक्रवार) बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह तक 0.42% बढ़कर यानी 632 रुपये तेजी के साथ 1,49735 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, यह पिछले कारोबारी दिन 1,49,103 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,49,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,167.10 डॉलर प्रति औंस हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) पर है। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹149700₹137250₹112330
पटना₹149600₹137150₹112230
मुंबई₹149570₹137100₹112180
कोलकाता₹149570₹137100₹112180
चेन्नई₹149570₹137100₹112650
लखनऊ₹149700₹137250₹112330
मेरठ₹149700₹137250₹112330
अयोध्या₹149700₹137250₹112330
कानपुर₹149700₹137250₹112330
अलीगढ़₹149700₹137250₹112330
मुरादाबाद₹149700₹137250₹112330
मिर्जापुर₹149700₹137250₹112330
झांसी₹149700₹137250₹112330
मथुरा₹149700₹137250₹112330
गोरखपुर₹149700₹137250₹112330
बरेली₹149700₹137250₹112330
प्रयागराज₹149700₹137250₹112330
वाराणसी₹149700₹137250₹112330
आगरा₹149700₹137250₹112330
गाजियाबाद₹149700₹137250₹112330
नोएडा₹149700₹137250₹112330
गुरुग्राम₹149700₹137250₹112330
चंडीगढ़₹149700₹137250₹112330
जयपुर₹149700₹137250₹112330
लुधियाना₹149700₹137250₹112330
गुवाहाटी₹149570₹137100₹112180
जलगांव₹149570₹137100₹112180
भोपाल₹149600₹137150₹112230
इंदौर₹149600₹137150₹112230
अहमदाबाद₹149600₹137150₹112230
वडोदरा₹149600₹137150₹112230
सूरत₹149600₹137150₹112230
पुणे₹149570₹137100₹112180
नागपुर₹149570₹137100₹112180
नासिक₹149600₹137130₹112210
बैंगलोर₹149570₹137100₹112180
भुवनेश्वर₹149570₹137100₹112180
अमरावती₹149570₹137100₹112180
विशाखापत्तनम₹149570₹137100₹112180
मैसूर₹149570₹137100₹112180
विजयवाड़ा₹149570₹137100₹112180
कोयंबटूर₹149570₹137100₹112650
मंगलौर₹149570₹137100₹112180
मदुरै₹149570₹137100₹112650
रायपुर₹149570₹137100₹112180
बेलगाम₹149570₹137100₹112180
राजमुंदरी₹149570₹137100₹112180
हैदराबाद₹149570₹137100₹112180
कटक₹149570₹137100₹112180
दावनगेरे₹149570₹137100₹112180
बेल्लारी₹149570₹137100₹112180
सलेम₹149570₹137100₹112650
वेल्लोर₹149570₹137100₹112650
अमरावती₹149570₹137100₹112180
गुंटूर₹149570₹137100₹112180
नेल्लोर₹149570₹137100₹112180
काकीनाडा₹149570₹137100₹112180
तिरुपति₹149570₹137100₹112180
कडपा₹149570₹137100₹112180
अनंतपुर₹149570₹137100₹112180
वारंगल₹149570₹137100₹112180
निजामाबाद₹149570₹137100₹112180
खम्मम₹149570₹137100₹112180
बेरहामपुर₹149570₹137100₹112180
राउरकेला₹149570₹137100₹112180
राजकोट₹149600₹137150₹112230
वसई-विरार₹149600₹137130₹112210
औरंगाबाद₹149570₹137100₹112180
सोलापुर₹149570₹137100₹112180
भिवंडी₹149600₹137130₹112210
कोल्हापुर₹149570₹137100₹112180
लातूर₹149600₹137130₹112210
तिरुपुर₹149570₹137100₹112650
तिरुनेलवेली₹149570₹137100₹112650
त्रिची₹149570₹137100₹112650
संबलपुर₹149570₹137100₹112180
इरोड₹149570₹137100₹112650
कोच्चि₹149570₹137100₹112180
थाइन₹149570₹137100₹112180
अमृतसर₹149700₹137250₹112330
नागरकोइल₹149570₹137100₹112650
तिरुवनंतपुरम₹149570₹137100₹112180
तंजावुर₹149570₹137100₹112650
गोवा₹149570₹137100₹112180
करूर₹149570₹137100₹112650
कुंभकोणम₹149570₹137100₹112650
नमक्कल₹149570₹137100₹112650
धर्मपुरी₹149570₹137100₹112650
डिंडीगुल₹149570₹137100₹112650
तूतीकोरिन₹149570₹137100₹112650
कुड्डालोर₹149570₹137100₹112650
कांचीपुरम₹149570₹137100₹112650
कृष्णागिरी₹149570₹137100₹112650
विल्लुपुरम₹149570₹137100₹112650
कोविलपट्टी₹149570₹137100₹112650
तिरुवन्नामलाई₹149570₹137100₹112650
होसुर₹149570₹137100₹112650
कराइकुडी₹149570₹137100₹112650
पुदुक्कोट्टई₹149570₹137100₹112650
रामनाथपुरम₹149570₹137100₹112650
अम्बुर₹149570₹137100₹112650
कन्याकुमारी₹149570₹137100₹112650
नागपट्टिनम₹149570₹137100₹112650
विरुधुनगर₹149570₹137100₹112650
कल्लाकुरिची₹149570₹137100₹112650
पोलाची₹149570₹137100₹112650
अर्काट₹149570₹137100₹112650
पलानी₹149570₹137100₹112650
अरियालूर₹149570₹137100₹112650
मोहाली₹149700₹137250₹112330
परमाकुदी₹149570₹137100₹112650
पेरम्बलूर₹149570₹137100₹112650
जयनकोंडम₹149570₹137100₹112650
कोडईकनाल₹149570₹137100₹112650
ऊटी₹149570₹137100₹112650
रामेश्वरम₹149570₹137100₹112650
शिवगंगा₹149570₹137100₹112650
तिरुवरुर₹149570₹137100₹112650
त्रिशूर₹149570₹137100₹112180
पांडिचेरी₹149570₹137100₹112650
चित्रदुर्ग₹149570₹137100₹112180
गडग₹149570₹137100₹112180
बागलकोट₹149570₹137100₹112180
मंड्या₹149570₹137100₹112180
भद्रावती₹149570₹137100₹112180
कोलार₹149570₹137100₹112180
तुमकुर₹149570₹137100₹112180
कोल्लम₹149570₹137100₹112180
अलाप्पुझा₹149570₹137100₹112180
कोट्टायम₹149570₹137100₹112180
पलक्कड़₹149570₹137100₹112180
मलप्पुरम₹149570₹137100₹112180
कोझिकोड₹149570₹137100₹112180
कन्नूर₹149570₹137100₹112180
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव ( 9 अक्टूबर 2026)

24 कैरेट से लेकर 10 कैरेट सोने का ताजा दाम

सोने की शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम1 तोला
24 कैरेट₹14,991₹1,49,910₹1,74,852
22 कैरेट₹13,742₹1,37,418₹1,60,281
20 कैरेट₹12,493₹1,24,925₹1,45,710
18 कैरेट₹11,243₹1,12,433₹1,31,139
16 कैरेट₹9,994₹99,940₹1,16,568
14 कैरेट₹8,745₹87,448₹1,01,997
12 कैरेट₹7,496₹74,955₹87,426
10 कैरेट₹6,246₹62,463₹72,855

पिछले दिन क्या कहा सोना का भाव

सोने की कीमतों में लगातार दो सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। त्योहारी मौसम से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की मांग बढ़ने से दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 3,600 रुपये बढ़कर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,600 रुपये बढ़कर 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें सभी टैक्स शामिल हैं। बुधवार को सोना 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,111.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 157 रुपये की तेजी के साथ 1,49,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 157 रुपये यानी 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,49,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 2,051 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,125.13 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कारोबारियों ने कहा कि त्योहारी मौसम से पहले आभूषणों की मांग बढ़ने की उम्मीद में आभूषण विक्रेता आमतौर पर कच्चे माल के रूप में सोने की खरीद बढ़ा देते हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि दो महीने के निचले स्तर से उबरने के बाद गुरुवार को सोने को कुछ समर्थन मिला। हालांकि, मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने सोने की तेजी को सीमित किया। हालांकि, चांदी की कीमत में इसके उलट गिरावट का रुख रहा।

आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड की शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) वेदिका नारवेकर ने कहा कि वैश्विक कारोबार में गुरुवार को सोना 4,120 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर है। इससे पहले के सत्र में यह नौ सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में नए सिरे से बढ़े तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमत 105 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जिससे सोने की कीमत में सुधार सीमित रहा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article