क्रिकेट

'चलो छक्का मारो IPL में ले चलूंगा...,' यशस्वी जायसवाल के ऑफर के लालच में विकेट गंवा बैठा श्रीलंकाई बल्लेबाज- VIDEO

Yashasvi Jaiswal and Niroshan Dickwella on Field Conversation Video: यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंकाई विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला के साथ ऐसा मजेदार माइंडगेम खेला कि अगली ही गेंद पर वह आउट होकर पवेलियन लौट गए। यशस्वी जायसवाल ने डिकवेला को छक्का मारने के लिए आईपीएल में ले जाने का लालच दिया। इस झांसे में आकर बल्लेबाज ने अपना विकेट गंवा दिया।

Image

यशस्वी जायसवाल ने निरोशन डिकवेला के साथ खेला माइंडगेम। फोटो- सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Yashasvi Jaiswal and Niroshan Dickwella on Field Conversation Video: गॉल टेस्ट के पांचवें दिन भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत में जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने तो अपनी भूमिका निभाई ही, वहीं फील्डरों ने एक खास काम किया। भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंकाई विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला के साथ ऐसा मजेदार माइंडगेम खेला कि अगली ही गेंद पर वह आउट होकर पवेलियन लौट गए। यशस्वी जायसवाल ने डिकवेला को छक्का मारने के लिए आईपीएल में ले जाने का लालच दिया।

डिकवेला ने भी मजाकिया अंदाज में हामी भरी, लेकिन फिर पर अपना विकेट गंवा बैठे। गॉल टेस्ट मैच के पांचवें दिन पहले सत्र के एक शुरुआती एक घंटे में कप्तान धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुशा ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया, लेकिन रवींद्र जडेजा ने डी सिल्वा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद पहली पारी में 80 रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाजी करने आए।

जायसवाल ने दिया झांसा

श्रीलंका की पारी के 60वें ओवर की पांचवीं गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने डिकवेला के साथ माइंडगेम खेला। स्क्वायर लेग पर खड़े जायसवाल बल्लेबाज डिकवेला के पास पहुंचे। उन्होंने डिकवेला से कहा-

जायसवाल: चलो यार, पहली पारी में तो बहुत सारे शॉट लगाए। इस पारी में भी कुछ तो दिखना चाहिए, चलो।

डिकवेला: हां

जायसवाल: हां, मैं देखना चाहता हूं। चलो, दिखाओ। उसे वहां (डीप स्क्वायर लेग की ओर इशारा करते हुए) मारो, चलो। क्यों नहीं?

डिकवेला: कोई जरूरत नहीं। मुझे आईपीएल ले चलो, फिर मैं मारूंगा।

जायसवाल: ठीक है, ठीक है। 100%। चलो, उसे छक्का मारो, मैं तुम्हें आईपीएल ले चलूंगा।

डिकवेला: थैंक्यू।

IPL के लालच में फंसे डिकवेला

जायसवाल ने डिकवेला को छक्का लगाने के लिए उकसाया। वहीं, डिकवेला आईपीएल के लालच में आ गए और प्रसिद्ध कृष्णा ने आखिरी गेंद बाहर की तरफ बैक ऑफ लेंथ की। डिकवेला गेंद का पीछा करने गए और एज लेकर ऋषभ पंत के दस्तानों में चली गई। डिकवेला 10 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, भारतीय टीम के साथ यशस्वी जायसवाल ने इस विकेट का जश्न मनाया। इसके बाद श्रीलंका ने 76वें ओवर तीन विकेट गंवाए।

भारत ने गॉल टेस्ट 165 रन से जीता। यह भारत के लिए बेहद खास रहा क्योंकि, वह अपना 600वां टेस्ट मैच खेल रहा था। मानव सुथार ने पूरे मैच में कुल 10 विकेट चटकाए। वहीं, देवदत्त पडिक्कल को उनकी उम्दा बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article