क्रिकेट

WTC Points Table: प्वाइंट्स टेबल में नंबर 2 पर खिसकी टीम इंडिया, पाकिस्तान बनी नंबर वन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 25, 2023, 10:41 AM IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। इसके बावजूद टीम इंडिया ने सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया है। इस सीरीज जीत के बावजूद WTC Points टेबल में टीम इंडिया को नुकसान हुआ है और वह नंबर दो पर खिसक गई है। नंबर वन पर पाकिस्तान ने जगह बना ली है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम

Photo : AP

IND vs WI: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र की शुरुआत जीत के साथ की थी। लेकिन त्रिनिदाद में खेले गए दूसरा टेस्ट मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और टीम इंडिया क्लीन स्वीप करने से चूक गई। इसका खामियाजा उसे WTC Points टेबल में भी भुगतना पड़ा है। डॉमनिका टेस्ट जीतने के बाद प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन का स्थान हासिल करने वाली टीम इंडिया दूसरे नंबर पर खिसक गई है। वहीं पाकिस्तान टीम ने श्रीलंका को हराकर टॉप पर जगह बना ली है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। एशेज टेस्ट का चौथा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

दूसरे पायदान पर खिसकी टीम इंडिया

भारतीय टीम, वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-0 में सीरीज जीतने से कामयाब तो रही लेकिन दूसरा टेस्ट मैच टाई होने के कारण उन्हें केवल 4 प्वाइंट्स से संतोष करना पड़ा जबकि वेस्टइंडीज को भी इतने ही प्वाइंट मिले। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया दूसरे स्थान पर खिसक गई है। टीम इंडिया के 16 अंक हैं, लेकिन वह पाकिस्तान से पीछे है। पाकिस्तान की टीम प्वाइंच पर्सेंटेज में भारत से आगे है। 54.17 प्वाइंट पर्सेंटेज के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे नंबर पर है।

ये हैं आने वाले मुकाबले

एशेज सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला 27-31 जुलाई के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला ऐतिहासिक ओवल लंदन में खेला जाएगा। चौथा मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद इंग्लैंड से एशेज जीतने का मौका निकल चुका है। अब उसकी कोशिश होगी कि आखिरी टेस्ट जीतकर सीरीज में बराबरी की जाए।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article