क्रिकेट

WTC Final: आखिरकार इतने बड़े मुकाबले में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज अश्विन को क्यों किया गया ड्रॉप, जानिए कारण

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 7, 2023, 03:32 PM IST

WTC Final 2023, World No-1 Test Bowler ravi Ashwin: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले का आगाज हो चुका है। लंदन के द ओवल स्टेडियम में चल रहे मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला जारी है। इस मुकाबले में दुनिया के टेस्ट नंबर-1 गेंदबाज को भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया। आइए जानते हैं क्या है कारण।

Image

रवि अश्विन। (फोटो- बीसीसीआई के ट्विटर से)

Photo : Twitter

WTC Final 2023, World No-1 Test Bowler ravi Ashwin: लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवल पर बुधवार से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले का आगाज हुआ। इस मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पहले बल्लेबाजी करने आए। हालांकि, दुनिया के टेस्ट नंबर-1 रवि अश्विन को रोहित ने अपनी प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया। उनकी जगह एक अतिरिक्त सीमर को टीम में जगह दी बई है।

टॉस के बाद रोहित ने क्या कहा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं। चार सीमर्स और एक स्पिनर्स के साथ उतरेंगे। पिच के बहुत ज्यादा नहीं बदलेगी। स्पिनर रवींद्र जडेजा हैं। अश्विन को बाहर करना कठिन था। लेकिन पिच और परिस्थियों को देखकर यह फैसला लिया गया है। अनुभवी रहाणे को टीम में शामिल किया गया है। उनके पास 80 से ज्यादा टेस्ट खेलने आ अनुभव है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), केएस भरत (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article