क्रिकेट

IND vs AUS: तूफानी पारी खेलने वाले स्टीव स्मिथ को लेकर विराट कोहली ने कही यह बात

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 7, 2023, 11:22 PM IST

WTC 2023 Final, Steven Smith vs Virat Kohli: लंदन के द ओवल मैदान पर खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पिनशिप के खिताबी मुकाबले के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 325 से ज्यादा रन बना लिए। ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं।

Image

विराट कोहली और स्टीव स्मिथ।

Photo : AP

WTC 2023 Final, Steven Smith vs Virat Kohli: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले का बुधवार को आगाज हुआ। इस मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना हुआ। लंदन के द ओवल पर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम भारत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 80 रन के अंदर टीम के तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को 325 रन के पार पहुंचाया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 85 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 327 रन बनाए।

स्मिथ को लेकर क्या बोले कोहली

भारत के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले स्टीव स्मिथ को लेकर भारत के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले कहा, ‘मेरा मानना है कि स्टीव स्मिथ इस पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी हैं। उन्होंने दिखाया है कि उनकी अनुकूल होने की क्षमता शानदार है।’ आगे उन्होंने कहा, ‘हर कोई उनका रिकॉर्ड जानता है। 85-90 टेस्ट में उनका औसत 60 का है, जो अविश्वसनीय है। वह जिस तरह से लगातार रन बना रहा है, मैंने पिछले 10 वर्षों में किसी भी टेस्ट खिलाड़ी को ऐसा करते नहीं देखा है।’

शतक के करीब पहुंच गए हैं स्मिथ

लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 41.85 की स्ट्राइक रेट से 227 गेंदों पर 14 चौके की मदद से 95 रन बनाए। वे भारत के खिलाफ टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके अलावा ट्रेविड हेड ने टीम के लिए शानदार पारी खेली। उन्होंने 93.58 की स्ट्राइक से 156 गेंदों पर 22 चौके और एक छक्के की मदद से 146 रन बनाए। ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ क्रीज पर बने हुए हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article