क्रिकेट

Wriddhiman Saha Retirement: रिद्धिमान साहा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को कहा अलविदा, IPL खेलने की भी संभावना नहीं

Wriddhiman Saha Retirement: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा अपने सोशल मीडिया से दी। उनके आईपीएल के नए सीजन में खेलने की संभावना भी नहीं है।

Image

रिद्धिमान साहा अन्य साथियों के साथ। (फोटो- Wriddhiman Saha Twitter)

Photo : Twitter

Wriddhiman Saha Retirement: एमएस धोनी की तरह विकेट के पीछे से मैच का रुख बदल देने वाले भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा अब क्रिकेट के मैदान पर नजर नहीं आएंगे। 40 सल के रिद्धिमान साहा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर के किया। आईपीएल के पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलने वाले रिद्धिमान साहा के नए सीजन में खेलने की संभावना कम है। उन्होंने आगामी मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, जो इस महीने के अंत में होगी। एमएस धोनी के संन्यास लेने के बाद वे टीम के साथ लंबे समय तक बने थे, लेकिन वे पिछले कुछ सालों से टीम से बाहर चल रहे थे।

साह ने अपने फैंस के लिए क्या लिखा

रिद्धिमान साहा ने संन्यास का ऐलान करने के बाद अपने सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि क्रिकेट में एक शानदार यात्रा के बाद यह सीजन मेरा आखिरी सीजन होगा। मुझे बंगाल का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान मिला है। संन्यास होने से पहले मैं सिर्फ रणजी ट्रॉफी खेलूंगा। बंगाल के लिए अपने आखिरी सीजन को यादगार बनाने का वादा किया। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। आइए इस सीजन को यादगार बनाएं।

ऐसा रहा है साहा का इंटरनेशनल करियर

रिद्धिमान साहा ने टीम इंडिया के लिए 2010 में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पूरे करियर में टीम इंडिया के लिए 49 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 40 टेस्ट मैचों की 56 पारियों में कुल 1353 रन बनाए हैं। इस दौरान 3 शतक और 6 अर्धशतक जड़े हैं। इसी तरह 9 वनडे मैचों में 41 रन बनाए हैं। इसी तरह आईपीएल में 5 टीमों की ओर से खेल चुके साहा ने 170 मैचों में कुल 2934 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 13 अर्धशतक जड़े हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article