WPL 2026: WPL में हैट्रिक मतलब 'शर्मा जी की बेटी', 4 सीजन में है गजब का कनेक्शन
- Edited by: समीर कुमार ठाकुर
- Updated Jan 12, 2026, 02:09 PM IST
WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में रविवार की शाम उस वक्त यादगार बन गई जब दिल्ली कैपिटल्स की युवा गेंदबाद नंदिनी शर्मा ने यूपी के खिलाफ मैच में एक ही ओवर में 4 विकेट ले लिए। चलिए जानते हैं विमेंस प्रीमियर लीग में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज कौन-कौन हैं?
नंदिनी शर्मा (साभार-WPL)
विेमेंस प्रीमियर लीग में रविवार को गुजरात और दिल्ली के बीच खेले गए मुकाबले में भले ही दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन फैंस को आखिरी गेंद तक एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले में हारकर भी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रही नंदिनी शर्मा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने गुजरात के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में 4 विकेट सहित 5 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना पहला हैट्रिक भी लिया। इसके साथ ही विमेंस प्रीमियर लीग में हैट्रिक लेने वाली वह चौथी गेंदबाज बन गईं। नंदिनी शर्मा ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 33 रन खर्चे और 5 विकेट चटकाया। हालांकि, उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विमेंस प्रीमियर लीग का पहला हैट्रिक
विमेंस प्रीमियर लीग का पहला हैट्रिक इसी वोंग ने पहले सीजन में लिया था। उन्होंने यह हैट्रिक मुंबई इंडियंस के लिए यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ लिया था जिसके चलते यूपी की टीम बाहर हो गई थी। दूसरी हैट्रिक यूपी की दीप्ति शर्मा ने लिया था। उन्होंने दूसरे सीजन में यह कारनामा किया था। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ यह कारनामा किया था। विमेंस प्रीमियर लीग की तीसरी हैट्रिक ग्रैस हैरिस ने ली थी। हैरिस ने दिल्ली के खिलाफ साल 2025 में यह कारनामा किया था। अब तक विमेंस प्रीमियर लीग में 4 हैट्रिक लिए गए हैं, जिसमें से दो हैट्रिक शर्मा जी की बेटी के नाम रहे हैं।
सबसे आखिरी नंदिनी शर्मा
विमेंस प्रीमियर लीग की चौथी हैट्रिक लेने वाली नंदिनी शर्मा का यह पहला सीजन है। नंदनी शर्मा का जन्म 20 सितंबर 2001 को चंडीगढ़ में हुआ था। दाएं हाथ की इस प्रभावशाली तेज गेंदबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में 20 लाख में खरीदा था। दिल्ली कैपिटल्स के भरोसे पर नंदनी शर्मा पूरी तरह से खरी उतरी हैं। गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सारे गेंदबाज प्रभावहीन नजर आए, लेकिन नंदनी ने अपनी गेंदबाजी से गुजरात के बल्लेबाजों को परेशान किया। नंदनी ने 4 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट लिए।
ये खिलाड़ी बनी नंदिनी की हैट्रिक का शिकार
नंदनी ने गुजरात जायंट्स की मजबूत बैटिंग लाइन-अप को झकझोर दिया। उन्होंने 95 रन पर खेल रही सोफी डिवाइन को आउट कर अपना पहला विकेट लिया, जो गुजरात की पारी के लिए बड़ा झटका था। इसके बाद नंदनी आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने लौटीं और वहीं मैच का सबसे नाटकीय पल देखने को मिला। गुजरात की पारी के अंतिम ओवर में नंदनी ने चार विकेट चटकाए, जिसमें एक यादगार हैट्रिक भी शामिल थी। इस हैट्रिक में पहले कनिका आहूजा स्टंप आउट हुईं, जब वह आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रही थीं। अगली गेंद पर नंदनी ने राजेश्वरी गायकवाड़ को क्लीन बोल्ड किया और फिर आखिरी गेंद पर रेणुका ठाकुर के स्टंप्स उखाड़कर महिला प्रीमियर लीग में बड़ी उपलब्धि हासिल की।
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में हैट्रिक लेने वाली नंदनी दूसरी भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले दीप्ति शर्मा ये उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा इंग्लैंड की इस्सी वोंग और ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस हैरिस के नाम भी महिला प्रीमियर लीग में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है। नंदनी शर्मा के प्रदर्शन में अगर निरंतरता रही तो वे जल्द ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा हो सकती हैं।